मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 ( WPL 2025) में ओपनर बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। भारतीय टीम से बाहर चल रहीं ओपनर ने पावर-हिटिंग का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने दिल्ली की पारी के दूसरे ओवर में साइका इशाक को 22 रन जड़ दिए।

शैफाली वर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी में चार चौके और एक छक्का शामिल था। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। इसके बाद एक छक्का और लगातार 4 चौके लगाए। शैफाली की पारी की मदद से दिल्ली ने पावरप्ले में 60 रन ठोक दिए। वह पावरप्ले समाप्त होने से 1 गेंद पहले आउट हुईं। शैफाली वर्मा ने 18 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। उन्होंने 238.89 के स्ट्राइक रेट से पारी खेली। शैफाली का विकेट हेली मैथ्यूज ने लिया।

हेली मैथ्यूज ने शैफाली को 5वीं बार आउट किया

हेली मैथ्यूज के खिलाफ शैफाली का रिकॉर्ड खराब है। शैफाली को मैथ्यूज ने 5वीं बार आउट किया। शैफाली ने मैथ्यूज के खिलाफ 11 पारियों में 16.4 के औसत और 146.4 के स्ट्राइक रेट से 56 गेंद पर 82 रन बनाए हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम 19.1 में 164 रन पर आउट हो गई।

शैफाली वर्मा का प्रदर्शन

वुमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शैफाली वर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 19 मैचों की 19 पारियों में 35.52 के औसत और 172.07 के औसत से 604 रन बनाई हैं। उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं। 84 उनका सर्वोच्च स्कोर है। नट स्कीवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चला। स्कीवर ब्रंट ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान हरनप्रीत कौर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 में 8000 रन बनाने वालीं भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें