GGT vs RCBW Women’s Premier League 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के छठे मैच में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर को 11 रन से हराया। मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में बुधवार को गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 202 के टारगेट के जवाब में 6 विकेट पर 190 रन बना पाई।
गुजरात की ओर से सोफिया डंकले ने 28 गेंद पर 65 रन बनाए। हरलीन देओल ने 45 गेंद पर 67 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से सोफी डीवाइन ने 66 रन बनाए। हीथर नाइट 11 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। स्नेह राणा की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। स्मृति मंधाना की टीम में एक बदलाव हुआ। पूनम खेमनार को मौका मिला। गुजरात जायंट्स ने 3 मैच में पहली जीत दर्ज की। रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर लगातार 3 मैच हार गई है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में गुरुवार को मैच होगा।
WPL 2023, GGT vs RCB W Women’s Premier League 2023: स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में नहीं चल पा रही हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 गेंद पर 24 रन चाहिए थे। अनाबेल सदरलैंड ने पहली गेंद पर पूनम खेमनार को पवेलियन भेजा। ओवर में 12 रन बने। गुजरात जायंट्स ने लीग में पहली जीत 11 रन से दर्ज की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाए।
एश्ले गार्डनर ने कनिका अहुजा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 18.3 ओवर के बाद 5 विकेट के 170 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 9 गेंद पर 32 रन की दरकार। हीथर नाइट 22 रन बनाकर क्रीज पर।
अनाबेल सदरलैंड ने सोफी डिवाइन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 45 गेंद पर 66 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 16.2 ओवर के बाद 4 विकेट के 141 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 22 गेंद पर 61 रन की दरकार। हीथर नाइट 9 रन बनाकर क्रीज पर।
ऋचा घोष को एश्ले गार्डनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15.1 ओवर के बाद 3 विकेट के 125 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 29 गेंद पर 77 रन की दरकार। सोफी डिवाइन 59 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 ओवर के बाद 2 विकेट के 125 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 77 रन की दरकार। सोफी डिवाइन 59 और ऋचा घोष 10 रन बनाकर क्रीज पर। तनुजा कंवर के ओवर में 8 रन बने।
मानसी जोशी ने एलिस पेरी को 32 रन पर पवेलियन भेजा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 11.5 ओवर में 2 विकेट पर 97 रन। जीत के लिए 49 गेंद पर 105 रन चाहिए। सोफी डिवाइन 41 रन बनाकर क्रीज पर। ऋचा घोष नई बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। 60 गेंद पर 121 रन की दरकार। एलिस पेरी 21 और सोफी डिवाइन 36 रन बनाकर क्रीज पर। स्नेह राणा ने ओवर में 8 रन दिए। उनका बाएं हाथ में चोट लगी है।
एश्ले गार्डनर ने स्मृति मंधाना को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद पर 18 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 5.2 ओवर में 1 विकेट पर 54 रन। जीत के लिए 88 गेंद पर 148 रन चाहिए। सोफी डिवाइन 31 रन बनाकर क्रीज पर। एलिस पेरी नई बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 ओवर के बाद बगैर विकेट के 54 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 90 गेंद पर 148 रन की दरकार। सोफी डिवाइन 31 और स्मृति मंधाना 18 रन बनाकर क्रीज पर। अनाबेल सदरलैंड के ओवर में 14 रन बने।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 ओवर के बाद बगैर विकेट के 33 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 169 रन की दरकार। सोफी डिवाइन 12 और स्मृति मंधाना 16 रन बनाकर क्रीज पर। किम गर्थ के ओवर में 13 रन बने।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सोफी डिवाइन और स्मृति मंधाना क्रीज पर। गुजरात जायंट्स की ओर से किम गर्थ ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर का बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन।
श्रीयंका पाटिल ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने हरलीन देओल को बोल्ड किया और रन दिए। हरलीन ने 45 गेंद पर 67 रन बनाए। गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। सुषमा वर्मा 5 और किम गार्थ 3 रन बनाकर नाबाद रहीं।
स्नेह राणा रन आउट हुईं। उन्होंने 2 रन बनाए। गुजरात जायंट्स का स्कोर 19 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन। हरलीन देओल 66 रन बनाकर क्रीज पर। पिछले 5 ओवर में 56 रन बने और 3 विकेट गिरे।
अनाबेल सदरलैंड को रेणुका सिंह ने पवेलियन भेजा। गुजरात जायंट्स का स्कोर 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन। हरलीन देओल 63 और स्नेह राणा नई बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
हरलीन देओल ने अर्धशतक जड़ा। वह 37 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 61 रन बनाकर खेल रही है। गुजरात जायंट्स का स्कोर 16.3 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन। अनाबेल सदरलैंड 3 रन बनाकर क्रीज पर।
दयालन हेमलता 16 रन बनाकर आउट। हीथर नाइट को दूसरा विकेट मिला। हरलीन देओल 33 गेंद पर 48 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात जायंट्स का स्कोरल 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन।
हीथर नाइट ने एश्ले गार्डनर को आउट करके 36 गेंद पर 53 रन की साझेदारी को तोड़ा। हरलीन देओल 42 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात जायंट्स का स्कोर 13.5 ओवर में 3 विकेट पर 135 रन। नाइट के ओवर में 7 रन बन चुके हैं। नई बल्लेबाज के तौर पर दयालन हेमलता क्रीज पर।
गुजरात जायंट्स ने 12 ओवर के बाद 2 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। हरलीन देओल 34 और एश्ले गार्डनर 12 रन बनाकर क्रीज पर। मेगन स्कट के ओवर में एक छक्का और एक चौके की मदद से 13 रन बने।
गुजरात जायंट्स ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। हरलीन देओल 18 और एश्ले गार्डनर 5 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीयंका पाटिल ने किफायती ओवर किया और सिर्फ 6 रन दिए।
श्रीयंका पाटिल ने खतरनाक दिख रहीं सोफिया डंकले को पवेलियन भेजा। वह 28 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हरलीन देओल 9 रन बनाकर क्रीज पर। नई बल्लेबाज के तौर पर एश्ले गार्डनर क्रीज पर। गुजरात जायंट्स का स्कोर 8 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन।
गुजरात जायंट्स के लिए सोफिया डंकले बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही हैं। प्रीति बोस के ओवर में 23 में से 22 रन ठोके। 18 गेंद पर अर्धशतक जड़कर वुमेंस प्रीमियर लीग का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। गुजरात जायंट्स का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 59 रन। हरलीन देओल 1 और सोफिया डंकले 18 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर क्रीज पर।
मेगन स्कट ने 3 ओवर में 5 गेंद पर 3 चौके समेत 13 रन दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर बेहतरीन वापसी की और सबभिनेनी मेघना को विकेट के पीछे ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। गुजरात जायंट्स का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन। सोफिया डंकले 7 गेंद पर 14 रन बनाकर क्रीज पर। हरलीन देओल नए बल्लेबाज के तौर पर आई हैं।
गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सबभिनेनी मेघना और सोफिया डंकले ने पारी की शुरुआत की। मेगन स्कट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में मेघना 6 गेंद पर 1 भी रन नहीं बना पाई। गुजरात जायंट्स का स्कोर 1 ओवर में 0/0
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूनम खेमनार, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस
सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एशलेघ गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर।
वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का छठा मैच गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर के बीच बुधवार को मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्नेह राणा की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। स्मृति मंधाना की टीम में एक बदलाव हुआ। पूनम खेमनार को मौका मिला।
WPL 2023, GGT vs RCB W Women’s Premier League 2023: गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस प्रकार है :
गुजरात जायंट्स : सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, अश्विनी कुमारी, हर्ले गाला, शबनम एमडी शकील, जॉर्जिया वेयरहम, परुणिका सिसोदिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कासत, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस, एरिन बर्न्स, कोमल जंजाद, इंद्राणी रॉय, सहाना पवार, पूनम खेमनार, आशा शोभना, डेन वैन नीकेर्क