WPL 2023 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2023) का उद्घाटन संस्करण आखिरकार शनिवार 4 मार्च 2023 को शुरू होगा। टी20 लीग का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। डब्ल्यूपीएल 2023 के सभी मैच मुंबई में ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले जाएंगे।
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स ये तीन अन्य फ्रेंचाइजीस हैं जो महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में शामिल होंगी। डब्ल्यूपीएल 2023 में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इसमें हर फ्रेंचाइजी लीग चरण में एक दूसरे से दो बार खेलेगी। लीग मैचों के बाद 24 मार्च को डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में एलिमिनेटर होगा। इसके बाद 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा।
वायकॉम 18 ने पांच साल की अवधि के लिए डब्ल्यूपीएल (Women’s Premier League/WPL) के मीडिया अधिकार हासिल किए हैं। कंपनी 2023 से 2027 तक की अवधि के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को 951 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। इस प्रकार WPL 2023 के सभी खेलों का लाइव प्रसारण Sports18 नेटवर्क पर किया जाएगा। महिला प्रीमियर लीग 2023 खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग भी Jio Cinema ऐप पर उपलब्ध होगी। डबल हेडर वाले दिन पहले मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
WPL 2023: ये है टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
- 04 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 05 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे
- 05 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 06 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 07 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 08 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, ब्रेबोर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 09 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 10 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वारियर्स, ब्रेबॉर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 11 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 12 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 13 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 14 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 15 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 16 मार्च: गुजरात जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबॉर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 18 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे
- 18 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, ब्रेबॉर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 20 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे
- 20 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 21 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे
- 21 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबॉर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 24 मार्च: एलिमिनेटर, डीवाई पाटिल स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- 26 मार्च: फाइनल, ब्रेबोर्न स्टेडियम, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे