लीग राउंड के सभी मुकाबले जीतने के बाद वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है। साल 2019 में न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भारत बदले के लिए बेताब है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इसकी नींव भी रख दी।

रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

रोहित शर्मा ने आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने खतरनाक माने जा रहे तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंदों पर पुल शॉट खेले जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस और कमेंट्री कर रहे पूर्व खिलाड़ी भी देखते रह गए। इसी बल्लेबाजी को देखते हुए पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा को कान्ट्रैक्टर बना देना चाहिए।

रोहित को पुल बनाने का कॉन्ट्रैक्ट देना चाहते हैं रोहित

हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा के पुल शॉट्स का देखकर ऐसा लगता है कि भारतीय कप्तान को ही पुल बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाना चाहिए। ये सुनते ही बाकी सभी हंसने लगे। रोहित शर्मा इस मुकाबले में 29 गेंदों 47 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 से भी ज्यादा का रहा।

भारतीय कप्तान का शानदार फॉर्म

रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए महज 50 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जिसमें रोहित का योगदान 29 गेंद में 47 रन का रहा। भारतीय कप्तान टिम साउदी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में केन विलियमसन को कैच देकर पवेलियन लैटे। उन्होंने अपनी बेखौफ पारी में चार छक्के और इतने ही छक्के लगाये।में 48 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.07 का रहा।