वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तक बैकफुट पर दिखी है। वह भारत और साउथ अफ्रीका से हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे है। लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी टीम साधारण ही दिखी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। पथुम निसांका और कुसल परेरा ने शतकीय साझेदारी करके श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 21.4 ओवर में 125 रन की साझेदारी।

पथुम निसांका और परेरा ने शतकीय साझेदारी करते श्रीलंका के लिए बड़े स्कोर की नींव रख दी है। मिचेल स्टार्क हो या जोश हेजलवुड या फिर ए़डम जंपा दोनों ही बल्लेबाजों ने बेखौफ बल्लेबाजी की। ऐसे में इन दोनों की बल्लेबाजी देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ मजेदार बयान दिया। कैफ ने हिंदी कमेंट्री के दौरान कहा कि तहजीब वाले शहर में बहुत बदतमीजी से बल्लेबाजी हुई है। हालांकि, कैफ के इस बयान के कुछ ही देर बाद श्रीलंका को पहला झटका। पथुम निसांका आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली ही गेंद पर गंवाया रिव्यू

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की। स्टार्क ने पथुम निसांका को यॉर्कर किया। एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने नॉट दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने रिव्यू लिया। रिप्ले में पता चला कि गेंद बल्ले से लगी थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया मैच के पहली ही गेंद पर रिव्यू गंवा दिया। इसके बाद निसांका ने स्टार्क के ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर चौका जड़ा।

10वें ओवर में नहीं लिया रिव्यू

10 वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम से एक बार फिर गलती हुई। ग्लेन मैक्सवेल गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद कुसल परेरा के पैड पर लगी। अंपायर ने एलबीडब्ल्यू नहीं दिया। इस बार कंगारू टीम ने रिव्यू नहीं लिया। रिप्ले देखकर पता चला कि ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में फैसला जा सकता था। गेंद लेंग स्टंप पर लग रही थी। श्रीलंका के दोनों ओपनर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों ने अर्धशतक जड़ा और श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पैट कमिंस ने निसांका को 22 वें ओवर में आउट किया। उन्होंने 67 गेंद पर 61 रन बनाए।