भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार, 27 जून को जारी हो गया। टूर्नामेंट शुरू होने में 100 दिन पहले मुंबई में एक इवेंट के दौरान ऐसा हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 मैच खेले जाएंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला रविवार 15 अक्टूबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अहमदाबाद में मैच खेलने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया।
2023 वर्ल्ड कप का पहला मैच 2019 वर्ल्ड कप के विजेता इंग्लैंड और उप विजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच 5 अक्टूबर को होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को करेगी। चेन्नई में यह मैच होगा। 19 अक्टूबर को फाइनल होगा। 46 दिन में कुल 48 मैच होंगे।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 मैच
हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में वनडे वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 मैच होंगे। स्टेडियम में 5 अक्टूबर को टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसके 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होगा। 19 नवंबर को इसी मैदान पर फाइनल होगा।
तारीख | दिन | टीमें | मैदान | समय |
05 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
06 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम TBC | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम TBC | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
08 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
09 अक्टूबर 2023 | सोमवार | न्यूजीलैंड बनाम TBC | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
10 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
11 अक्टूबर 2023 | बुधवार | भारत बनाम अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
12 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | पाकिस्तान बनाम TBC | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
13 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | सुबह 10:30 बजे से |
14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
15 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
16 अक्टूबर 2023 | सोमवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर 2 | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
17 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर 1 | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
18 अक्टूबर 2023 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
19 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम बांग्लादेश | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
20 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | क्वालिफायर 1 बनाम क्वालिफायर 2 | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | सुबह 10:30 बजे से |
21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
22 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम न्यूजीलैंड | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
23 अक्टूबर 2023 | सोमवार | पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
24 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
25 अक्टूबर 2023 | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
26 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर 2 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
27 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
28 अक्टूबर 2023 | शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
29 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम इंग्लैंड | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
30 अक्टूबर 2023 | सोमवार | अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर 2 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
31 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
01 नवंबर 2023 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
02 नवंबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम क्वालिफायर2 | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
03 नवंबर 2023 | शुक्रवार | क्वालिफायर1 बनाम अफगानिस्तान | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
04 नवंबर 2023 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | सुबह 10:30 बजे से |
04 नवंबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
05 नवंबर 2023 | रविवार | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
06 नवंबर 2023 | सोमवार | बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर2 | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
07 नवंबर 2023 | मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
08 नवंबर 2023 | बुधवार | इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर1 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
09 नवंबर 2023 | गुरुवार | न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर 2 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
10 नवंबर 2023 | शुक्रवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम ए ग्राउंड, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
11 नवंबर 2023 | शनिवार | भारत बनाम क्वालिफायर1 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
12 नवंबर 2023 | रविवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | सुबह 10:30 बजे से |
12 नवंबर 2023 | रविवार | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
15 नवंबर 2023 | बुधवार | TBC बनाम TBC, पहला सेमीफाइनल | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
16 नवंबर 2023 | गुरुवार | TBC बनाम TBC, दूसरा सेमीफाइनल (दूसरा बनाम तीसरा) | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
19 नवंबर 2023 | रविवार | TBC बनाम TBC, फाइनल | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल हुआ तो कहां होगा मैच
10 टीमों का टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। यानी लीग स्टेज में हर टीम एक दूसरे से मैच खेलेगी। हर टीम 9-9 मैच खेलेगी। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। शेड्यूल के मुताबिक, अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। हालांकि, यदि सेमीफाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान की भिड़ंत होती है तो सुरक्षा कारणों से मैच मेजबानी कोलकाता का ईडन गार्डन स्टेडियम करेगा। साल 2011 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत हुई थी। यह मैच पंजाब के मोहाली में हुआ था। मोहाली में इस बार एक भी मैच नहीं होगा।