वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। रोहित शर्मा लगभग हर मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल हो रहे हैं और इसका फायदा बाद के बल्लेबाजों को मिल रहा है। रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान और बल्लेबाज दोनों ही रूप में सफल रहे हैं। अब रोहित शर्मा अगले लीग मैच में जैसे ही एक रन बना लेंगे वह विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे साथ ही साथ वह जैसे ही एक छक्का लगाएंगे इयोन मोर्गन और एबी डिविलियर्स के भी इस बड़ा रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
एक रन बनाकर रोहित तोड़ेंगे कोहली का यह रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में अब तक खेले 8 मैचों में 442 रन बनाए हैं। बतौर कप्तान रोहित शर्मा अभी वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अब आयरलैंड के खिलाफ लीग मैच में वह जैसे ही 2 रन बना लेंगे विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे और वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत की तरफ से बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं अगर उन्होंने 24 रन बना लिए तो वह सौरव गांगुली का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे और वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन जाएंगे।
एक विश्वकप सीरीज में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन
465 रन – सौरव गांगुली (2003)
443 रन – विराट कोहली (2019)
442 रन – रोहित शर्मा (2023)
एक छक्का लगाते ही टूटेगा इयोन मोर्गन और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा जैसे ही इस वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ एक छक्का लगाएंगे वह वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन जाएंगे। फिलहाल वह 22 छक्के लगाकर इयोन मोर्गन की बराबरी पर आ गए हैं जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 22 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा एक छक्का लगाते ही एबी डिविलियर्स से भी आगे निकल जाएंगे जिन्होंने एक कैलेंडर साल में 58 छक्के लगाए थे। एबी ने यह कमाल साल 2015 में किया था। रोहित साल 2023 में 58 छक्के लगा चुके हैं और एक छक्के के साथ वह एबी से आगे निकल जाएंगे।
एक कप्तान के रूप में विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के
22 – रोहित शर्मा (2023)
22 – इयोन मोर्गन (2019)
21 – एबी डिविलियर्स (2015)
18 – एरोन फिंच (2019)
17 – ब्रैंडन मैकुलम (2015)