Women’s ODI World Cup Final: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में एक दूसरे से भिड़ रही हैं। 1973 से 2025 तक पिछले 52 साल में पहली बार साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल खेलने उतरी है। जबकि भारत का यह तीसरा फाइनल है। मगर 52 साल के इतिहास में एक और ऐसा कारनामा पहली बार होने जा रहा है जो अब तक कभी नहीं हुआ।

World Cup Final में 1983 से 2023 तक कैसा रहा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, कपिल-धोनी के बाद हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास?

पहली बार होगा फाइनल में ऐसा…

दरअसल यह पहला मौका है 1973 के बाद से जब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में से कम से कम कोई एक टीम भी नहीं है। वरना हमेशा पिछले सभी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में या तो ऑस्ट्रेलिया होती थी , या इंग्लैंड होती थी या फिर दोनों आपस में फाइनल में भिड़ती थीं। लेकिन इस बार इतिहास बदल चुका है। इससे पहले साल 2000 में ही एक ऐसा महिल वर्ल्ड कप टूर्नामेंट हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के अलावा किसी दूसरी टीम ने खिताब जीता था। साल 2000 में न्यूजीलैंड की टीम चैंपियन बनी थी।

1973 से 2022 तक कब कौन बना महिला वर्ल्ड चैंपियन

सालविजेताउपविजेता
1973इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया
1978ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
1982ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
1988ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
1993इंग्लैंडन्यूजीलैंड
1997ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड
2000न्यूजीलैंडऑस्ट्रेलिया
2005ऑस्ट्रेलियाभारत
2009इंग्लैंडन्यूजीलैंड
2013ऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज
2017इंग्लैंडभारत
2022ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड

IND W vs SA W: फाइनल में बारिश का साया; नहीं हुआ भारत-साउथ अफ्रीका मैच, तो किसे मिलेगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी?

वहीं ओवरऑल खिताब जीतने की बात करें तो पिछले 12 महिला वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में से सात बार ऑस्ट्रेलिया विश्व चैंपियन बनी थी। जबकि चार बार इंग्लैंड की टीम ने विश्व कप जीता था। वहीं साल 2000 में पहली और आखिरी बार न्यूजीलैंड की टीम ने भी यह खिताब जीता था। अब 2025 में इस टूर्नामेंट के इतिहास का नया चैंपियन मिलने वाला है। क्योंकि भारत या साउथ अफ्रीका किसी ने भी यह खिताब अभी तक नहीं जीता है।