South Africa vs Australia Women’s, SA W vs AUS W Women’s T20 World Cup 2020 Semi-Final 2: आईसीसी वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की लाइन अप तय हो गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2020 को मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है।
टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 5 रनों से हरा दिया। सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 5 विकेट पर 134 रन बनाए।
विदेशी क्रिकेटर ने दो गधों की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘I Love Rishikesh’, यूजर बोला- अटैक करेंगे…
दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई। बारिश रुकने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए नया लक्ष्य तय किया गया। अब उसे 13 ओवर में 98 रन बनाने थे। हालांकि, वह 13 ओवर में 5 विकेट पर 92 रन ही बना पाई। उसके लिए लॉरा वॉल्वाईट ने नाबाद 41 रन बनाए। सूने लूस ने 21 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन शट ने 2 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार छठी बार फाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने 49 गेंद पर 49 रन की पारी खेली। उनके अलावा बेथ मूनी ने 28 और एलिसा हीली ने 18 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए नाडीन डी क्लर्क ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच होना था, लेकिन बारिश के कारण इसे रद्द करना पड़ा। ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने के कारण भारत बिना खेले ही फाइनल में पहुंच गया। दूसरे सेमीफाइनल में अगर बारिश के कारण मैच नहीं होता, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम बाहर हो जाती। वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी।
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत से होगा। वह छठी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। सिर्फ 2009 में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल हारी थी। ऑस्ट्रेलिया चार बार चैंपियन भी बना है। उसने पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 8 मार्च को मेलबर्न में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 5 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीकी टीम को 135 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन बारिश के कारण यह 13 ओवर में 98 रन कर दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 92 रन ही बनाए। उसके लिए लॉरा वॉल्वाईट ने नाबाद 41 रन बनाए। सूने लूस ने 21 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन शट ने 2 विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 10 गेंद पर 27 रन की जरुरत है। सून लूस 22 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। अफ्रीकी टीम के हाथ में 6 विकेट हैं।
दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी 3 ओवर में 32 रन और बनाने होंगे। उसने 10 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। लॉरा वॉल्वाईट 24 और सून लूस 19 रन बनाकर खेल रही हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 4 ओवर में 43 रन और बनाने हैं। सून लूस 16 गेंद पर 18 और लॉरा वॉल्वाईट 13 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रही हैं।
पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। मिगुन डुप्रिज खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गईं। किमिंस की गेंद पर कप्तान मेगन लैनिंग ने उनका कैच लिया।
दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। वान डी निकर्क 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें मेगन शट ने आउटस्विंगर पर बोल्ड कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओपनर वान डी निकर्क ने तीसरे ओवर की पहली गेंद को बाउंड्री से बाहर छह रनों के लिए भेज दिया। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर लिजेजे ली ने चौका जड़ दिया। हालांकि, वे अगली गेंद पर पवेलियन भी लौट गईं। उन्हें सोफी मोलिनक्स ने आउट किया।
दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो गई है। उसने पहले ओवर में 7 रन बनाए। डेन वान निकर्क और लिजेले ली ने पारी की शुरुआत की। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन शट ने पहला ओवर फेंकने आई थीं।
बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका की पारी से 7 ओवर घटा दिए गए। अब उसे 13 ओवर में 98 रन का नया लक्ष्य मिला है। पावरप्ले 4 ओवर का होगा। वहीं, तीन गेंदबाज 3-3 ओवर और दो गेंदबाज 2-2 ओवर कर सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका की दोनों ओपनर और ऑस्ट्रलियाई कप्तान मैग लेनिंग ड्रेसिंग रूम से बारिश थमने का इंतजार कर रही हैं। यदि बारिश जारी रही तो फिर ओवरों की संख्या में कटौती हो सकती है। यह संख्या 10 ओवर तक हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन बनाए। उसके लिए कप्तान मेग लैनिंग ने 49 गेंद पर 49 रन की पारी खेली। उनके अलावा बेथ मूनी ने 28 और एलिसा हीली ने 18 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए नाडीन डी क्लर्क ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। अफ्रीकी टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए मुश्किल लक्ष्य को हासिल करना होगा।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज मेग लैनिंग और निकोला कैरी ने 18वें ओवर में जमकर रन बनाए। दोनों ने मिलकर इस ओवर में 17 रन जोड़े। आयाबोंगा खाका की गेंद पर लैनिंग ने दो चौके लगाए। एक चौका लेग बाई पर मिला।
ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका 17वें ओवर में लगा। डी क्लर्क की गेंद पर राशेल हैंस बोल्ड हो गईं। उन्होंने 18 गेंद पर 17 रन बनाए। हैंस की जगह निकोला कैरी बल्लेबाजी के लिए उतरी हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने 16वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। कप्तान मेग लैनिंग और राशेल हैंस क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी कर ली है।
शबनम इस्माइल ने पारी के 13वें ओवर में सिर्फ 2 रन ही दिए। उनकी गेंद पर हैंंस सिंगल लेने में कामयाब रहीं। हालांकि, शबनम ने एक वाइड गेंद की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लैनिंग उनकी गेंद पर एक भी रन नहीं बना सकीं।
जेस जोनासेन की जगह बल्लेबाजी के लिए उतरीं एश्ले गार्डनर भी सस्ते में पवेलियन लौट गईं। उन्हें डी क्लर्क ने चेट्टी के हाथों कैच कराया। गार्डनर खाता भी नहीं खोल सकीं। उनके स्थान पर राशेल हैंस बल्लेबाजी के लिए उतरीं।
ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका 10वें ओवर की पहली गेंद पर लगा है। जेस जोनासेन 1 रन बनाकर म्लाबा की गेंद पर पवेलियन लौट गईं। शबनम इस्माइल ने उनका कैच लिया। उनकी जगह एश्ले गार्डनर क्रीज पर उतरी है।
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहीं बेथ मूनी 24 गेंद पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। डी क्लर्क ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने वान निकर्क की गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने गेद को मिड-ऑफ बाउंड्री के बाहर भेज दिया। वे 14 गेंद पर 20 रन बना चुकी हैं। बेथ मूनी 27 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर 50 रन पूरे कर लिए। कप्तान मेग लैनिंग ने दो रन लिए। बेथ मूनी 26 रन बनाकर खेल रही हैं। दोनों बल्लेबाजों के कंधे पर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहीं एलिसा हीली को खाका ने पवेलियन भेज दिया। हीली ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े। कप्तान मेग लैनिंग बल्लेबाजी के लिए उतरीं।
एलिसा हीली आक्रामक बल्लेबाजी कर रही हैं। उन्होंने म्लाबा की गेंद पर लगातार दो चौके जड़े। हीली 12 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रही हैं। म्लाबा के ओवर में ही उन्हें जीवनदान भी मिला।
दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल पारी का तीसरा ओवर फेंकने आईं। उनकी गेंद पर एलिसा हीली ने एक और बेथ मूनी ने एक चौका जड़ा। दोनों ने मिलकर इस ओवर में 9 रन बनाए लिए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली और बेथ मूनी ने पारी की शुरुआत की। एलिसा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में चौका जड़ा। दोनों खिलाड़ी टीम को बेहतर शुरुआत देना चाहेंगी।
दक्षिण अफ्रीका : डेन वैन नीकर्क (कप्तान), लिजले ली, सुने लुस, मिगुन डुप्रीज, लॉरा वोल्वार्ड्ट, कोले ट्रायन, नेडिन डी क्लर्क, त्रिशा चेट्टी (विकेटकीपर), शबनम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
ऑस्ट्रेलिया : मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, एशले गार्डनर, राशेल हेंस, सोफी मोलिनक्स, डेलिसा किमिसन, निकोला कैरी, जेस जोनासेन, जॉर्जिया वेयरहम, मेगन शट।
ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। एलिस पैरी की जगह सोफी मोलिनक्स और सदरलैंड की जगह डेलिस किमिसन को टीम में शामिल किया है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने टीम में एक बदलाव किया। उसने मारिजाने काप की जगह नेडिन डी क्लर्क को टीम में शामिल किया।