इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मयंक यादव ने शनिवार (30 मार्च) को लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के लिए यादगार डेब्यू किया। उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ चार ओवर में तीन विकेट झटके। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि लखनऊ के डेब्यूटेंट ने पंजाब के खिलाफ 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह अबतक का आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद है।

मयंक ने पंजाब के कप्तान शिखर धवन को यह गेंद फेंकी, जो उस समय 59 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब उस समय बेहतर स्थिति में थी। 11 ओवर में स्कोर 101/0 था। 21 वर्षीय मयंक ने पंजाब के पहले तीन विकेट झटके। जॉनी बेयरस्टो (29 गेंद पर 42 रन), प्रभसिमरन सिंह (19) और जितेश शर्मा (6) का विकेट। तीनों बल्लेबाजों को युवा खिलाड़ी ने गति से छकाया किया।

पंजाब को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा

इन तीन विकेटों से पंजाब की टीम बैकफुट पर आ गई। टीम का स्कोर एक समय 101/0 था। लेकिन मयंक के 3 विकेट लेने से स्कोर 139/3 पर हो गया। इसके बाद पंजाब के लिए हालात और भी मुश्किल हो गए। उन्होंने दो विकेट जल्दी खो दिए और स्कोर 141/5 हो गया। पंजाब को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा।

रफ्तार से मचाया कोहराम

अपने दूसरे ओवर में 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने से पहले ही मयंक ने अपने पहले ही ओवर में अविश्वसनीय गति से गेंदबाजी करके हलचल पैदा कर दी, जहां उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का आंकड़ा छू लिया। पहले ओवर में उनकी गति 147 किमी प्रति घंटे, 146 किमी प्रति घंटे, 150 किमी प्रति घंटे, 141 किमी प्रति घंटे और 149 किमी प्रति घंटे रही।

मयंक यादव को 2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने खरीदा था

अनकैप्ड प्लेयर मयंक यादव को 2022 की मेगा ऑक्शन में में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सिर्फ 20 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था।

Mayank Yadav, Who is Mayank Yadav, Mayank Yadav LSG debut
मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपने पहले आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 24 गेंदों में बेहतरीन रफ्तार से गेंदबाजी की। (फोटो – Screengrab via JioCinema)

आईपीएल 2023 में लगी चोट

मयंक यादव दुर्भाग्य से 2023 सीजन में एलएसजी के लिए नहीं खेल सके क्योंकि वह घायल हो गए थे। फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह अर्पित गुलेरिया को लिया। एलएसजी के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा, “पिछले साल यह उनके लिए कठिन समय था क्योंकि वह पहले अभ्यास मैच के बाद घायल हो गए थे। हम उनका बेहतर प्रबंधन किया था।”

2023 देवधर ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन

मयंक ने 2023 देवधर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम किया। उन्होंने नॉर्थ जोन टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वह पांच पारियों में 12 विकेट लेकर संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं

मयंक यादव घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 10 टी20 और 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सभी प्रारूपों में कुल 46 विकेट लिए हैं।