रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के नए अध्यक्ष संजय सिंह होंगे। वह गोंड़ा से भाजपा सांसद और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। उन्होंने गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 को चुनाव में पूर्व रेसलर अनीता श्योराण को हराया। कुल 47 लोगों ने वोट डाला और संजय को 40 वोट मिले। अनीता को 7 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कार्तियान और महासचिव प्रेम चंद लोजब चुने गए। वह अनीता श्योराण गुट के बताए जा रहे हैं।
संजय डब्ल्यूएफआई की पिछली कार्यकारी परिषद का भी हिस्सा थे। वह 2019 में राष्ट्रीय महासंघ के संयुक्त सचिव भी थे। अनीता श्योराण को बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत देश के दिग्गज पहलवानों का समर्थन हासिल था। इन पहलवानों ने बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। बृजभूषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंनदोलन भी किया था। उन्होंने बृजभूषण के परिवार या उनके किसी सहयोगी को चुनाव में नहीं उतरने देने की मांग की थी।
बृजभूषण के बेटे और दमाद चुनाव नहीं लड़े
बृजभूषण के बेटे प्रतीक और उनके दामाद विशाल सिंह चुनाव नहीं लड़े। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष वृजभूषण अपने वफादार संजय सिंह की जीत को लेकर पहले से ही आश्वस्त थे। उन्होंने चुनाव से पहले नए पदाधिकारियों से खेल के लिए अनुकूल माहौल बनाने और किसी तरह के नुकसान की भरपाई करने का आग्रह किया था। डब्ल्यूएफआई चुनाव नतीजों पर बृज भूषण शरण सिंह के दामाद विशाल सिंह ने कहा, “हमारा पूरा पैनल (संजय सिंह पैनल) जीत गया है, सभी अच्छे बहुमत से जीते है।”
चुने गए पदाधिकारी
अध्यक्ष : संजय कुमार सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : देवेंद्र कार्तियान
उपाध्यक्ष : जय प्रकाश, करतार सिंह, असित कुमार साह, फोनी
महासचिव : प्रेम चंद लोचब
कोषाध्यक्ष: सत्यपाल सिंह देशवाल
संयुक्त सचिव: शेट्टी, आरके पुरुषोत्तम,
कार्यकारी सदस्य: नेवीकुओली खत्सी, प्रशांत राय, रजनीश कुमार, उम्मेद सिंह।