Sourav Ganguly Security: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सौरव गांगुली के पास अब तक वाई श्रेणी की सुरक्षा थी, लेकिन ममता बनर्जी नीत पश्चिम बंगाल सरकार ने अब उनकी सुरक्षा श्रेणी को अपग्रेड कर दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सौरव गांगुली को z (जेड) श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। गांगुली की वाई श्रेणी की सुरक्षा समयसीमा 16 मई को खत्म हो गई।
नई श्रेणी के मुताबिक सौरव गांगुली के आसपास 8 से 10 पुलिस वाले होंगे जबकि पहले यह संख्या केवल तीन थी। बेहाला में मौजूद दादा के घर पर यह पुलिस वाले मौजूद रहेंगे। वह फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में व्यस्त हैं लेकिन जैसे ही वह कोलकाता पहुंचेगे, उन्हें यह सुरक्षा मिलने लग जाएगी।
गांगुली की सुरक्षा हुई अपडेट
सौरव गांगुली की सुरक्षा श्रेणी बढ़ाने के पीछे राजीनितक कारणों के कायास लगाए जा रहे हैं। वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह अपडेट क्योंकि किया इसकी मुख्य वजह अब तक सामना नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि वह दादा को अपनी राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ जोड़ना चाहती है और यह सब उसी प्लान का हिस्सा हो सकता है ।
ममता बनर्जी और सौरव गांगुली की नजदीकियां बीते दो सालों में कई बार नजर आई है। गांगुली के अलावा राज्य के अध्यक्ष सुकंत मजूमदार की सुरक्षा में भी अपडेट किया गया है। उनके पास पहले जेड सुरक्षा थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर जेड प्लस (Z+) कर दिया गया है। बीजेपी नेता की सुरक्षा में अपडेट के साथ ही ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली की सुरक्षा को भी अपडेट कर दिया।
सौरव गांगुली कई बार इस संभावना से इनकार कर चुके हैं कि वह राजनीति में कदम रखने वाले हैं। हालांकि आए दिन इसे लेकर खबरें आती रहती हैं। पहले यह भी कहा गया था
बढ़ चुकी हैं ममता बनर्जी और सौरव गांगुली की नजदीकियां
साल 2022 में जब सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था तब ममता बनर्जी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। वह कई मौकों पर इस खिलाड़ी की तारीफ कर चुकी हैं। बंगाल में सौरव गांगुली की लोकप्रियता बहुत ज्यादा। ममता दीदी की तरह लोग सौरव दादा को भी बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में लोगों के प्यार को वोट में बदलने के लिए सौरव गांगुली किसी भी राजनीतिक पार्टी की पसंद हो सकते हैं।