मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर पेले खेल जगत के दिग्गज नाम हैं। एक ने क्रिकेट में और दूसरे ने फुटबॉल में अपना लोहा मनवाया। दोनों की काफी दीवानगी है हाल ही में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने गोवा में एक मछुवारे से मुलाकात की, जिसे उन्होंने नाव खींचने में मदद की और उसके रोस्टोरेंट में खाना खाया। इस मछुवारे का नाम पेले है।

सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह इस मछुवारे के साथ कारंजालेम बीच पर फीशिंग को लेकर बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में सचिन के बेटे अर्जुन भी हैं। पेले ने तेंदुलकर से मछुवारों की मदद करने का आग्रह करते हुए कहा, ” वो और उसका भाई यह काम करते हैं और वह चाहता है कि उनकी अगली पीढ़ी भी यह काम करे।”

क्या एक्सपीरियंस है

तेंदुलकर ने वीडियो में कहा कि गोवा में लोग सी फूड का आनंद लेते हैं, लेकिन इसे पकड़ने में कितनी परेशानी होती है, इसका अंदाजा किसी को नहीं है। उन्होंने कहा, क्या एक्सपीरियंस है ये। फर्स्ट टाइम देखा है मछुवारे नाव अंदर ले जा रहे हैं और वे कितना तकलीफ लेते हैं। पेले इससे काफी खुश हुए और उन्होंने तेंदुलकर को साथ में लंच करने को कहा।

https://www.facebook.com/watch/?v=1077852326416933

दुनिया का नंबर एक क्रिकेटर मछुआरे की मदद कर रहा

पेले ने कहा, “मैं इस धरती का सबसे खुशनसीब इंसान हूं। दुनिया का नंबर एक क्रिकेटर मछुआरे की मदद कर रहा है। भगवान आपके परिवार को आशीर्वाद दे। मैं आज बहुत अमीर महसूस कर रहा हूं।” बाद में तेंदुलकर को अपने बेटे अर्जुन के साथ पेले के समुद्र तट के किनारे स्थित रेस्तरां में मछली का लुत्फ लेते देखा गया। गौरतलब है कि अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं।