प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की नई टीम गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने लीग के सीजन-5 में एकतरफा खेल की दम पर शुक्रवार को यू-मुम्बा को मात देते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की है और उसे जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया। गुजरात ने अपने घर अरेना ट्रांसस्टेडिया में खेलते हुए मुम्बा को 39-21 से करारी शिकस्त दी। गुजरात ने अभी तक चार मैच खेले हैं जिसमें से उसे एक में हार, दो में जीत मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। मुम्बा को पहले मैच में हार मिली थी, जबकि इसके बाद दो मैचों में उसने जीत हासिल की थी। वह इस मैच में हैट्रिक के इरादे से उतरी थी, लेकिन बुरी तरह हार गई।

गुजरात की टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया और मुम्बा की टीम पर शुरू से ही दवाब बनाए रखा। पहले एक मिनट तक दोनों टीमों का खाता नहीं खुला था। मैच की चौथी रेड मारने आए गुजरात के कप्तान सुकेश हेगड़े ने अपनी टीम का खाता खोला और फिर 6-0 की बढ़त ले ली। छठे मिनट में अनूप कुमार की रेड को असफल करते हुए गुजरात ने मुम्बा को आल आउट किया और स्कोर 9-1 कर दिया। इसके बाद मुम्बा ने हालांकि गुजरात को अंक लेने में परेशानी खड़ी की, लेकिन वह खुद ज्यादा अंक नहीं ले पाई। गुजरात की टीम हाफ टाइम में 20-6 की बढ़त के साथ गई।

14 अंकों की बढ़त लिए मेजबान टीम दूसरे हाफ में उतरी और मुम्बा के लिए इस अंतर को कम करना टेढ़ी खीर साबित हुआ। दूसरे हाफ में वह दबाव में दिखी। हालांकि इस हाफ में मुम्बा ने अपने खाते में 15 अंकों का इजाफा किया, लेकिन यह उसकी हार को टालने में नाकाफी साबित रहा। गुजरात के लिए रोहित गुल्ला ने नौ अंक लिए जबकि सचिन ने आठ अंक जुटाए। मुम्बा के लिए कुलदीप सिंह और कप्तान अनूप कुमार ने चार-चार अंक लिए।

यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Gujarat Fortunegiants vs U Mumba Match :

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”308″]

9:00 PM : गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने यू मुंबा को 39-21 से हराया।

8:58 PM : मुकाबला खत्म होने से डेढ़ मिनट पहले यू मुंबा 20, गुजरात 37. यहां से मुंबा की करारी हार साफ नजर आती हुई।

8:55 PM : रोहित ने अगली रेड में मुंबा के कप्तान अनूप को आउट किया। गुजरात 34, मुंबा 19

8:53 PM : गुजरात की ओर से रोहित गुलिया डू ऑर डाई रेड में वहीं मुंबा के पास सुपर टैकल का मौका। लेकिन यहां रोहित ने 2 खिलाड़ी आउट किए।

8:50 PM : मुंबा काफी वक्त से प्वाइंट्स लेने में नाकाम। इसी बीच गुजरात के रोहित गुलिया ने काशी को आउट किया। यू मुंबा 15, गुजरात 30

8:47 PM : गुजरात 28, जबकि यू मुंबा 15. मैच खत्म होने में 8 मिनट का समय बाकी।

8:44 PM : मुकाबला खत्म होने में 10 मिनट शेष। यू मुंबा (13) से दोगुने प्वाइंट्स गुजरात के पास। यहां से मुंबा की वापसी बेहद ही कठिन नजर आती हुई।

8:41 PM : गुजरात के सचिन ने मैच में 5 प्वाइंट्स लिए। वहीं सुकेश और रोहित 4-4 अंक जुटा चुके हैं।

8:39 PM : नितिन मदाने को गुजरात ने आउट किया। यू मुंबा (13) अभी भी मैच में 13 प्वाइंट्स से पीछे।

8:37 PM : यू मुंबा ने अपना रिव्यू गंवाया। वहीं गुजरात (25) के पास 14 अंक की लीड कायम।

8:33 PM : यू मुंबा के कप्तान अनूप टैकल के प्रयास में आउट। गुजरात ने 25 अंक जुटा लिए। वहीं मुंबा (9) दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है।

8:31 PM : 22वें मिनट तक गुजरात 21,जबकि यू मुंबा 8

8:28 PM : दूसरे राउंड का पहला शुरू।

8:23 PM : पहले राउंड में मुंबा 14 अंकों से पिछड़ता हुआ। वहीं गुजरात ने 20 प्वाइंट्स बनाए।

8:20 PM : यू मुंबा काफी वक्त से अंक नहीं जुटा पा रहा है। पहला राउंड खत्म होने में 3 मिनट का समय बाकी। गुजरात 16, मुंबा 5

8:17 PM : गुजरात की तरफ से रोहति गुलिया ने रेड में 1 अंक हासिल कर गुजरात को 13 प्वाइंट्स तक पहुंचाया। टीम के पास 8 अंक की लीड।

8:15 PM : यू मुंबा (5) ने तेजी से 3 अंक लिए। वहीं गुजरात (12) की रफ्तार अब थमती सी दिख रही है।

8:12 PM : पहले 10 मिनट में गुजरात पूरी तरह से मुंबा पर हावी। मेजबान गुजरात (11) के पास 9 प्वाइंट्स की बढ़त।

8:10 PM : गुजरात ने गजब तेजी दिखाते हुए 9 अंक जुटा लिए हैं। वहीं मुंबा बमुश्किल खाता ही खोल सका है।

8:07 PM : मुकाबले के पहले 5 मिनट में गुजरात का कब्जा। मुंबा खाता खोलने में पूरी तरह नाकाम। गुजरात 4, मुंबा 0

8:04 PM : मैच का पहला प्वाइंट गुजरात ने दूसरे मिनट में लिया।

8:02 PM : मुंबा ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।

7:40 PM : गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स :

रेडर- अमित राठी, महेंद्र गणेश राजपूत, पवन कुमार शेरावक, राकेश नरवाल, सचिन, सुकेश हेगड़े, सुल्तान डांगे

डिफेंडर – अबोजर मोहाजेर मिघानी, सी कालिया अरासान, मनोज कुमार, प्रवेश भाईंसवाल, सुनील कुमार, विकास काले

ऑलराउंडर – महिपाल नरवाल, रोहित गुलिया, सियोंग रियोल किम

7:30 PM : यू मुंबा :

रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव

डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह

ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार