IPL Live Streaming, Live Cricket Score : राजस्थान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आज पंजाब को हर हाल में हराना होगा। घरेलू मैचों में राजस्थान का रिकॉर्ड बेहतर है जहां उन्होंने तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज की है लेकिन आज होने वाले मैच में उसे फिर से नयी शुरुआत करनी होगी। लगातार तीन हार में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली हार भी शामिल है जिसमें टीम ने कई मौके गंवाये थे। इस प्रदर्शन से मेंटर शेन वार्न भी डग आउट में काफी निराश दिखे। कप्तान अजिंक्य रहाणे ,इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी के औसत प्रदर्शन ने टीम की स्थिति को और खराब किया है । मेजबानों के लिए इन तीनों का चलना जरूरी है। वेस्टइंडीज के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने हालांकि प्रभावित किया है जबकि बड़ी रकम के साथ टीम से जुड़े जयदेव उनादकट ने सिर्फ सात विकेट लिये है और उनका इकोनोमी रेट भी 9.86 का रहा है।
वही दूसरी तरफ पंजाब की टीम पिछले मैच में राजस्थान को मात देकर जीत की राह पर लौट आयी है। एक और जीत के साथ वह शीर्ष चार में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। पंजाब अगर बड़े अंतर से जीतता है तो वह तालिका में दूसरे स्थान पर आ सकता है। जबकि पंजाब की बल्लेबाजी उसकी ताकत है।
क्रिस गेल और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी इस सीजन में हर टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है। हालांकि मयंक अग्रवाल का बल्ला शांत रहा है। बीच-बीच में टीम में आने वाले एरॉन फिंच और युवराज सिंह अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं। टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी करूण नायर के जिम्मे हैं जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। गेंदबाजी में टीम के लिए मुजीब उर रहमान और कप्तान रविचंद्रन अश्विन बेहद प्रभावशाली साबित हुए हैं। अंकित राजपूत जैसे युवा गेंदबाज ने भी अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है।
RR vs KXIP Highlights :
– अपना चौथा ओवर डालने आए ईश सोढ़ी। पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर के.एल. राहुल ने 2 रन लिए। बाकी तीन गेंद पर दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक रन लिया । इस ओवर में पंजाब के खाते में 6 रन जुड़े। पंजाब- 92/6 (15)
– जयदेव उनादकट अपना पहला ओवर डालने आए। पहली और दूसरी गेंद पर एक-एक रन आया। तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने 2 रन बटोरे। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने टीम के लिए 5 रन जोड़े। पंजाब- 25/3 (5)
-एंड्रयू टाइ की दूसरी गेंद पर स्टोक्स ने तीन रन लिए। तीसरी गेंद पर बिन्नी ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर दो रन। इस ओवर से 14 रन आए और अंतिम गेंद पर बिन्नी रन आउट हो गए। राजस्थान- 147/5(18)
-आर अश्विन की पहली गेंद पर स्टोक्स ने चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर दो रन। पांचवीं गेंद पर बटलर ने लंबा शॉट लगाया, लेकिन अक्षदीप नाथ ने उनका कैच छोड़ दिया। राजस्थान- 131/3(16)
-अश्विन के ओवर में पहली गेंद पर सैमसन ने छक्का लगाया। दोनों ही बल्लेबाज हाथ खोलने की कोशिश कर रहे हैं। पांचवीं गेंद पर सैमसन ने चौका लगाया। राजस्थान- 115/2(14)
-कप्तान आर अश्विन अपना पहला ओवर लेकर आए हैं। पहली तीन गेंदों से तीन रन आए। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर एक रन। राजस्थान- 96/2(12)
-मुजीब उर रहमान की पहली गेंद पर सिंगल। आगली गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद पर दो रन। चौथी गेंद पर चौका। इस ओवर से आए 9 रन। राजस्थान- 82/2(10)
-कप्तान आर अश्विन अपना पहला ओवर लेकर आए हैं। तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर जोस बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने 27 गेंदों में अपना 50 रन पूरा किया। राजस्थान- 72/2(8)
-एंड्रयू टाइ की दूसरी गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक और चौका। पावर प्ले में राजस्थान ने काफी तेज शुरुआत की है। 63/1(6)
-एंड्रयू टाइ गेंदबाजी करने आए हैं। शुरुआती तीन ओवरों में राजस्थान के बल्लेबाज ने जमकर रन बनाया। टाइ की दूसरी गेंद पर सिंगल। चौथी गेंद पर रहाणे कैच आउट हुए। टाइ को जिस काम के लिए बुलाया गया था, वह उन्हें पूरा किया। राजस्थान – 38/1(4)
-अक्षर पटेल की पहली गेंद पर एक रन। पहली तीन गेंदों से तीन रन आ चुके हैं। चौथी गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर जोरदार छक्का। बटलर अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। अंतिम गेंद पर एक रन। राजस्थान – 25/0(2)
-पंजाब की बल्लेबाजी उसकी ताकत है। क्रिस गेल और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी इस सीजन में हर टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है। हालांकि मयंक अग्रवाल का बल्ला शांत रहा है। बीच-बीच में टीम में आने वाले एरॉन फिंच और युवराज सिंह अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं।
-राजस्थान की मुख्य चिंता श्रेयस गोपाल और कृष्णाप्पा गौतम की स्पिन जोड़ी की खराब फॉर्म रही है। गोपाल ने छह विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं गौतम ने सात विकेट लिए हैं।
– इन दोनों के बीच पहला मुकाबला रविवार को ही खेला गया था, जहां पंजाब ने राजस्थान को मात दी थी। इसी हार के बाद राजस्थान को लीग के प्ले-ऑफ में बने रहने के लिए आगे के सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।