‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर रहे महेंद्र सिंह धोनी मिस्टर कूल ही नहीं बल्कि सुपर कूल डैडी भी हैं। जब वह क्रिकेट में बिजी नहीं होते तो अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। हाल ही में धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी जीवा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों बेसन का लड्डू खा रहे हैं। इसके कैप्शन में धोनी ने लिखा है-लड्डू पर हमला। इस वीडियो को अब तक 26 हजार 500 लोग लाइक कर चुके हैं और 4 हजार से ज्यादा ने इस पर कॉमेंट किया है। अॉस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मात देने और टी20 सीरीज ड्रॉ होने के बाद भारतीय खिलाड़ी न्यू जीलैंड के खिलाफ सीरीज तक आराम फरमा रहे हैं।
इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रांची स्थित घर पर टी20 मैच से पहले अॉस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दावत दी थी। सात एकड़ में फैले माही के फार्म हाउस में चली डिनर पार्टी में अनुपम खेर और खुद धोनी के कुछ खास मित्र भी शरीक थे। सभी ने लिट्टी-चोखा के अलावा झारखंड के स्थानीय व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ उठाया था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लिट्टी का टेस्ट इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे बनाने के तरीके भी पूछे डाले थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी धोनी के बेटी के साथ काफी मौज-मस्ती करते हैं। उन्होंने इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया था। भारत का न्यूजीलैंड से मुकाबला 22 अक्टूबर को मुंबई में होगा। दोनों टीमें 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेंगी।
My reunion with Ziva. What a blessing it is to be around pure innocence pic.twitter.com/7IpvTyynoA
— Virat Kohli (@imVkohli) October 8, 2017

