KL Rahul face jhulan goswami in NCA: केएल राहुल सर्जरी के बाद फिट हो गए हैं। अब उनका ध्यान वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज पर है। उसके लिए वह जमकर नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं। इसमें उनके लिए चकदा एक्सप्रेस के नाम मशहूर झूलन गोस्वामी मददगार साबित हो रही हैं। केएल राहुल का नेट्स पर बल्लेबाजी करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
इस वीडियो में उन्हें झूलन गोस्वामी गेंदबाजी करती दिख रही हैं। केएल राहुल भी उनकी गेंदों का बखूबी सामना करते दिख रहे हैं। झूलन महिला क्रिकेट की महान गेंदबाजों में से एक हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।
वीडियो में झूलन गोस्वामी ने केएल राहुल को पहले स्टंप के काफी गेंद की। झूलन की इस गेंद पर केएल राहुल ने शानदार कवर ड्राइव शॉट लगाया। झूलन ने अगली गेंद में केएल राहुल को चकमा देने की कोशिश की। उन्होंने अपनी लेंथ में बदलाव किया। झूलन की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट बॉल थी। हालांकि, केएल राहुल ने गेंद को बखूबी भांपा और कट शॉट लगाया।
Jhulan Goswami का KL Rahul को बॉलिंग करने वाला Video आप भी नीचे देख सकते हैं।
केएल राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुना गया था। हालांकि, वह सीरीज शुरू होने से पहले ही ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए और पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। उनकी जगह ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की कमान संभाली थी।
केएल राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। हालांकि, उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर है। केएल राहुल अगर मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट होते हैं औऱ नेट्स में अच्छी लय में दिखते हैं, तभी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज 29 जुलाई 2022 से होनी है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि केएल राहुल के पास अभी लय में लौटने और फिट होने का समय है।