होली और दीपावली जैसे भारतीय त्योहारों ने पिछले कुछ सालों में दुनिया के दूसरों मुल्कों में भी अपनी छाप छोड़ी है और लोगों को लुभाया है। दीपावली और होली जैसे त्योहार यूरोप, अमेरिका सहित दुनिया के अलग अलग बड़े शहरों में मनाए जाने लगे हैं। विदेशी नागरिक इन त्योहारों का जमकर लुत्फ उठाते हैं। दुनिया का शायद ही ऐसा कोई नामी देश हो जहां भारतीय समुदाय के लोग ना रहते हों। ये प्रवासी भारतीय अपने साथ अपनी संस्कृति और त्योहारों को भी वैश्विक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रंगों के त्योहार ‘होली’ के मौके पर विश्वभर के क्रिकेटरों ने भी अपने फैंस को ट्विटर के जरिए बधाई दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय भारत दौरे पर है और उसके खिलाड़ियों ने होली का शानदार जश्न मनाया। क्रिकेटरों ने अपने फैंस को होली की शुभकामना देने के साथ ही सामाजिक संदेश तथा सुरक्षित होली खेलने की सलाह भी दी।
आॅस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का भारत प्रेम जगजाहिर है। वो भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं और बहुत ज्यादा समय यहां व्यतीत करते हैं। ब्रेट ली समय समय पर भारत के प्रति अपने लगाव की बात कहते रहे हैं। वह भारत की संस्कृति और परम्पराओं के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। अपने देश के प्रति ब्रेट ली के इस लगाव को देखकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक भी उनको बहुत प्यार करते हैं। ब्रेट ली ने एक बार फिर अपने भारत प्रेम को जाहिर किया है, जिसे देखकर हर क्रिकेट प्रशंसक खुश होगा। ब्रेट ली ने होली के मौके पर फेसबुक लाइव किया। भारत में हर साल मार्च के महीने में होली का त्योहार मनाया जाता है। होली के रंग अच्छाई की बुराई पर विजय को दर्शाते हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं, पानी से नहलाते हैं। ब्रेट ली जो की इस समय भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं, इस मौके को कैसे भुनाये बिना छोड़ सकते थे।
क्रिकेट सहित खेल जगत की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें…
उन्होंने भारत में रहते हुए होली के हर एक पल का आनंद उठाने की ठानी और निकल पड़े सड़कों पर लोगों के साथ रंगों में सराबोर होने। इस फेसबुक वीडियो में ब्रेट ली रंगों से नहाए हुए दिख रहे हैं और भारतवासियों को होली की शुभकामना दे रहे हैं। धीरे धीरे बहुत सारे लोग ब्रेट ली के आस पास इकठ्ठे हो जाते हैं और उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ फोटो खिंचाते हैं। ब्रेट ली भी अपने फैंस को बिना निराश किए उनके साथ घुल मिल कर होली खेल रहे हैं और फोटो सेशन करा रहे हैं। ब्रेट ली का भारत के साथ यह अनोखा संबंध काफी पहले से है। वह भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते रहे हैं। वह हिंदी भी बोलना सीख रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद ब्रेट ली ने ‘अनइंडियन’ नाम की एक इंडो-आॅस्ट्रेलियन फिल्म में प्रमुख भूमिका भी निभाई थी।
Have a very Happy and a Safe #Holi everyone. Please take care of the silent ones. #HappyHoli #SafeHoli pic.twitter.com/pn7Upm8xJM
— Virat Kohli (@imVkohli) March 13, 2017
May this #Holi add more colours to your life. Have a happy & safe Holi! Also, a small request to save water 🙂 pic.twitter.com/aXUVQaDQ7l
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 13, 2017
Wishing everyone a very happy n colourful holi #happyholi #colorful pic.twitter.com/5aDY0fP1KL
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 13, 2017
Bright colors,water balloons,lavish gujiyas and melodious songs are the ingredients of perfect Holi.Wish you a very happy & wonderful Holi. pic.twitter.com/8GOhNEdDBa
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) March 13, 2017
Playing Holi Jamkar !
May the festival of colours spread joy, peace,happiness,wealth, and celebration in your life. #HappyHoli ! pic.twitter.com/K6h6uHpHRB— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 13, 2017
Playing holi today with the family pic.twitter.com/H6GPAa6cah
— Denesh Ramdin (@shotta8080) March 13, 2017
Happy holi!! Enjoying celebrating with some local families. ??? pic.twitter.com/qlYS83pnb9
— Michael Clarke (@MClarke23) March 13, 2017
Messed up and loving it!!! #HappyHoli @BrettLee_58 pic.twitter.com/N4pEtyIDl2
— Matthew Hayden AM (@HaydosTweets) March 13, 2017

