राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने आईपीएल 2017 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 20 रनों से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 142 रन ही बना सकी। इससे पहले अजिंक्य रहाणे और मनोज तिवारी की अर्धशतकीय पारियों और एमएस धोनी की अंतिम ओवरों में खेली गई नाबाद 41 रन की पारी की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। पुणे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 9 रन के स्कोर पर उसने राहुल त्रिपाठी तथा कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट गवां दिया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने मनोज तिवारी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रहाणे 56 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए मलिंगा, मैक्कलैनाघन और कर्ण शर्मा ने एक एक सफलता हासिल की। मनोज तिवारी 58 रन बनाकर रन आउट हुए। जवाब में उतरी मुंबई की टीम को पहला झटका पांचवें ओवर में लेंडल सिमंस के रूप में लगा जो रन आउट हुए। इसके छह रन के अंदर ही कप्तान रोहित शर्मा (1) को वॉशिंगटन सुंदर ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। वहीं, इसी ओवर की चौथी गेंद पर सुंदर अंबाती रायुडू भी स्मिथ को कैच थमा बैठे।
इसके बाद कीरोन पोलार्ड ने पिच पर टिकने का प्रयास किया लेकिन वो भी 7 रन बनाकर सुंदर का तीसरा शिकार बने और उनका कैच भी स्मिथ ने लपका। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 12वें ओवर में फर्ग्यूसन की गेंद पर क्रिस्चियन को बाउंड्री के करीब कैच थमा बैठे और मुंबई को 75 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। इसके बाद भी ये विकेटों का पतन थमा नहीं। पारी के 15वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने तीसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (15) को क्रिस्चियन के हाथों कैच कराया और ओवर की अंतिम गेंद पर पार्थिव पटेल (52) को भी क्रिस्चियन के हाथों कैच करा दिया। वहीं, आठवां विकेट कर्ण शर्मा के रूप में गिरा जो उनादकट की गेंद पर धौनी के हाथों कैच आउट हो गए। पुणे का नौवां विकेट मैक्लैनैघन के रूप में गिरा, उन्हें भी ठाकुर ने उनादकट के हाथों कैच आउट कराया। मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा। कोलकाता और हैदराबाद के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में खेलना होगा। इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी वो फाइनल में पुणे के साथ भिड़ेगी। पुणे के लिए 4 ओवर के अपने कोटे में मात्र 16 रन देकर मुंबई के तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले वाशिंगटन सुंदर को मैन आॅफ द मैच चुना गया।
[matchcode-to-post id=”mirp05162017183434″]
यहां पढ़ें LIVE IPL 2017, MI vs RPS T20 Match Cricket Score, T20
11:45 PM: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराकर आईपीएल 2017 के फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। मुंबई को जीत के लिए 20 ओवर में 163 रन बनाने थे, लेकिन वो 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। अब मुंबई को कोलकाता और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के विजेता से एक और मुकाबला खेलना होगा। यदि मुंबई उस मैच में जीत दर्ज करती है तो वह फाइनल में पुणे से एक बार फिर भिड़ेगी।
11:31 PM: 18वें ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 124-8, जीत के लिए 12 गेंदों में 39 रन बनाने हैं।
11:27 PM: जयदेव उनादकट ने कर्ण शर्मा को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई इंडियंस के 8वें विकेट का पतन कर दिया। मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 52 रन बनाने हैं।
11:21 PM: शार्दुल ठाकुर ने अपने एक ही ओवर में पहले क्रुनाल पांड्या और फिर पार्थिव पटेल को डैन क्रिस्चियन के हाथों कैच आउट करा कर मुंबई इंडियंस की मैच जीतने की उम्मीदें धुमिल कर दीं। कर्ण शर्मा और मैक्कलैनैघन की जोड़ी क्रीज पर है। मैच जीतने के लिए 24 गेंदों में 56 रन चाहिए।
11:15 PM: शार्दुल ठाकुर ने क्रुनाल पांड्या को आउट कर मुंबई के छठे विकेट का पतन कर दिया। क्रुनाल 15 रन बनाकर डैन क्रिस्चियन द्वारा सीमा रेखा पर लपके गए। मुंबई को जीत के लिए 33 गेंदों में 62 रन बनाने हैं।
11:13 PM: पार्थिव पटेल ने 37 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मुंबई को मैच जीतना है तो पटेल का अंत तक क्रीज पर रहना जरूरी है।
11:11 PM: 14वें ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 98-5, जीत के लिए 36 गेंदों में 65 रन की दरकार है। पार्थिव पटेल 49 और क्रुणाल पांड्या 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
11:07 PM: 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 85-5, पार्थिव पटेल: 48, कुनल पांड्या: 4, जीत के लिए: 42 गेंदों में 78 रन चाहिए
11:04 PM: वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर के अपने कोटे में मात्र 16 रन देकर मुंबई के तीन विकेट झटके। 13वें ओवर के बाद स्कोर 85-5, जीत के लिए 42 गेंदों में 78 रन बनाने हैं।
11:01 PM: 12वें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 81-5, पार्थिव पटेल 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुनल पांड्या उनका साथ निभाने के लिए क्रीज पर मौजूद हैं। जीत के लिए मुंबई को 48 गेंदों में 82 रन की दरकार है। वाशिंगटन सुंदर 13वां ओवर डाल रहे हैं।
10:55 PM: लॉकी फर्ग्यूसन ने हार्दिक पांड्या को आउट कर मुंबई के पांचवें विकेट का पतन कर दिया। पांड्या 14 रन बनाकर डेनियल क्रिस्चियन के हाथों लपके गए। मुंबई को जीत के लिए 53 गेंद में 88 रन बनाना है।
10:48 PM: 10वें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस कर स्कोर 71/4, पार्थिव पटेल 44 और हार्दिक पांड्या 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई को मैच जीतने के लिए 60 गेंदों में 92 रन बनाना है।
10:45 PM: नौ ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 62/4, पार्थिव पटेल 42 और हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मुंबई को मैच जीतने के लिए 66 गेंद में 101 रन चाहिए।
10:39 PM: वाशिंगटन सुंदर ने कीरोन पोलार्ड को स्टीव स्मिथ हाथों कैच आउट करा कर मुंबई इंडियंस के चौथे विकेट का पतन कर दिया है। पोलार्ड सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 8 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 51/4, पार्थिव पटेल 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
1030 PM: वाशिंगटन सुंदर ने अपने एक ही ओवर में रोहित शर्मा और अंबाती रायडू का विकेट झटक कर मुंबई का स्कोर 42/3 कर दिया। पार्थिव पटेल और कीरोन पोलार्ड की जोड़ी क्रीज पर है।
1025 PM: वाशिंगटन सुंदर ने रोहित शर्मा को पगबाधा आउट कर मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका दे दिया। रोहित शर्मा 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई का स्कोर 41/2, पार्थिव पटेल 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10:22 PM: मुंबई के पहले विकेट का पतन हो गया है। लेंडल सिमंस रन आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने 5 रन बनाए। पार्थिव पटेल की स्ट्रेट ड्राइव पर गेंदबाजी शार्दुल ठाकुर ने हाथ से संपर्क कर दिया और गेंद नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर जा गली। उस समय सिमंस क्रीज से बाहर थे। उनके आउट होने के बाद रोहित शर्मा क्रीज पर आए हैं।
10:17 PM: लॉकी फर्ग्यूसन मुंबई की पारी का चौथा ओवर डाल रहे हैं। उनके ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बन सका। दूसरी गेंद पर लेंडल सिमंस ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर पार्थिव पटेल ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर पटेल ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर लेंडल सिमंस फिर कोई रन नहीं बना सके। आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। 4 ओवर की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर 29/0
10:12 PM: जयदेव उनादकट और वाशिंग्टन सुंदर ने पुणे के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस ने मुंबई के लिए पारी शुरू की। पहले तीन ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 19-0
9:45 PM: पुणे की पारी का 20वां ओवर बुमराह डाल रहे हैं। उनकी पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने सिंगल लेकर स्ट्राइक एमएस धोनी को दे दिया। दूसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने डबल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। चौथी गेंद पर धोनी ने स्ट्रेट बाउंड्री के बाहर छह रन के लिए भेज दिया। पांचवीं गेद पर बुमराह ने शानदार यॉर्कर डाल दी और इस पर कोई रन नहीं बन सका। आखिरी गेंद भी यॉर्कर थी और धोनी इस पर कोई रन नहीं बना सके। मनोज तिवारी दूसरे छोर से आगे निकल गए थे और रन आउट हुए। 20 ओवर में पुणे ने 4 विकेट गवांकर 162 रन बनाए। धोनी 40 रन बनाकर नाबाद रहे। मनोज तिवारी ने 58 रन बनाए।
9:40 PM: मिशेल मैक्कलैनघन ने पुणे की पारी का 19वां ओवर डाला। इस ओवर में मनोज तिवारी ने एक चौका और एक छक्का लगाया, वहीं एमएस धोनी ने 2 छक्के लगाकर कुल 26 रन बटोरे। 19वें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 147/3
9:30 PM: 18वें ओवर की समाप्ति प पुणे का स्कोर 121/3, मनोज तिवारी 46 और एमएस धोनी 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
9:25 PM: 17वें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 114/3, मनोज तिवारी 43 और एमएस धोनी 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
9:18 PM: 16वें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 109/3, एमएस धोनी 11 और मनोज तिवारी 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
9:15 PM: 15वें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 104-3, एमएस धोनी 9 और मनोज तिवारी 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
9:11 PM: 14 ओवर की समाप्ति के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 96-3, एमएस धोनी और मनोज तिवारी क्रीज पर मौजूद हैं।
9:03 PM: कर्ण शर्मा ने अजिंक्य रहाणे को पगबाधा आउट कर पुणे को तीसरा झटका दिया। अजिंक्य रहाणे ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए मनोज तिवारी के साथ 80 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।
8:58 PM: कुनल पांड्या 12वां ओवर डाल रहे हैं पुणे की पारी का, उनकी पहली गेंद पर रहाणे ने सिंगल लिया, दूसरी गेंद पर मनोज तिवारी 4 रन जड़ दिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बन सका। चौथी गेंद पर मनोज तिवारी ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रहाणे को दे दिया। पांचवीं गेेंद पर रहाणे ने चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर सिंगल ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 12वें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 83/2
8:54 PM: 11वें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 72/2, अजिंक्य रहाणे 44 और मनोज तिवारी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
8:49 PM: दसवें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 63/2, अजिंक्य रहाणे 38 और मनोज तिवारी 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
8:46 PM: अजिंक्य रहाणे ने पुणे की पारी का 9वां ओवर डालने आए हार्दिक पांड्या का स्वागत छक्के के साथ किया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बन सका। तीसरी गेंद पर पुल शॉट के जरिए रहाणे ने गेंद को स्वॉएर लेग बाउंड्री की तरफ गेंद को खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर मनोज तिवारी ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रहाणे को दे दिया। पांचवीं गेंद रहाणे के बैट का अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेट के पीछे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए चली गई। आखिरी गेंद पर दो रन बने।
8:41 PM: कुनल पांड्या पुणे की पारी का 8वां ओवर डाल रहे हैं। उनके ओवर की पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर रहाणे ने सिंगल लेकर स्ट्राइक मनोज तिवारी को दिया। चौथी गेंद पर मनोज तिवारी सिंगल लेना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पांचवीं गेंद को भी तिवारी ने प्वाइंट की तरफ खेला और कोई रन नहीं बन सका। ओवर की आखिरी गेंद पर भी मनोज तिवारी कोई रन नहीं बना सके और 8 ओवर के बाद पुणे ने दो विकेट पर 43 रन।
8:36 PM: सातवें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 42/2, अजिंक्य रहाणे 26 और मनोज तिवारी 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:34 PM: लसिथ मलिंगा ने पुणे की पारी का 6 ओवर डाला और इस ओवर में सिर्फ 2 रन बन सका। अजिंक्य रहाणे और मनोज तिवारी पुणे की पारी को संभालने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। कर्ण शर्मा 7वां ओवर डाल रहे हैं।
8:29 PM: पांच ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 31-2, रहाणे 23 और मनोज तिवारी 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह छठा ओवर डाल रहे हैं।
8:24 PM: जसप्रीत बुमराह ने मुंबई के लिए पुणे की पारी का चौथा ओवर डाला। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए। चार ओवर की समाप्ति के बाद पुणे का स्कोर 24-2
8:20 PM: तीन ओवर की समाप्ति के बाद पुणे ने दो विकेट गवांकर 19 रन बनालिए हैं। अजिंक्य रहाणे 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मनोज तिवारी को अभी अपना खाता खोलना है।
8:15 PM: लसिथ मलिंगा ने पुणे की पारी के दूसरे ओवर में कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिला दी। स्मिथ 1 रन बनाकर हार्दिक पांड्या के हाथों लपके गए। उनके आउट होने के बाद मनोज तिवारी क्रीज पर आए हैं।
8:07 PM: मिशेल मैक्कलैनघन ने राहुल त्रिपाठी को पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पुणे को पहला झटका दे दिया। राहुल अपना खाता नहीं खोल सके। पुणे ने पहले ओवर की समाप्ति पर 6 रन बनाए हैं।
8:04 PM: पुणे की पारी शुरू हो चुकी है। राहुल त्रिपाठी और अजिंक्स रहाणे की जोड़ी क्रीज पर है। मुंबई की तरफ से मिशेल मैक्कलैनघन ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
7:45 PM: इस संस्करण में मुंबई की बल्लेबाजी बेहद मजबूत रही है। वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस, केरन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, नीतीश राणा और कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को धवस्त करने का दम रखते हैं। वहीं, पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल ने हमेशा टीम की जरूरत को पूरा किया है। वहीं गेंदबाजी में मुंबई के पास टी-20 के दो बड़े नाम लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह हैं।
#IPL Qualifier 1 – The @mipaltan boys are out in the middle warming up #MIvRPS #MI pic.twitter.com/dUvDIDAEGs
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2017
7:39 PM: इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 मुकाबले में इलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से भिड़ेगी।
#IPL Qualifier 1 – The @RPSupergiants are gearing for #MIvRPS pic.twitter.com/0zzwlP2jtQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2017
टीमें:-
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान),मनोज तिवारी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे, एडम जाम्पा, जयदेव उनादकट, डेनियल क्रिस्टियन, वाशिंगटन सुंदर, लॉकी फर्ग्यूसन।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), अंबाती रायडू, लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, कुनल पांड्या, कर्ण शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेनैघन।
