आजादी के 71वें साल का जश्न आज पूरा देश धूमधाम से मना रहा है। दुनियाभर में मौजूद भारतवासी इस दिन का जश्न अपने अंदाज में मना रहे हैं। एेसे भी भला खिलाड़ी कैसे पीछे रह सकते हैं। खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने अपने स्टाइल में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, ओलिंपिक रजत पदक विजेता साइना नेहवाल, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा कर्मकार, क्रिकेटर उमेश यादव और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी। देश के हर राज्य में यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी मुख्यमंत्रियों और राजनीतिक पार्टी के मुख्यालयों में झंडा फहराया गया।
पूर्व ओपनर सहवाग ने भारतीय झंडे की एक तस्वीर अपलोड की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हमारे सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही यह संभव हो पाया है। जल्द ही हमें गरीबी और नफरत से भी छुटकारा मिले। साक्षी मलिक ने अशोक चक्र के साथ तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान हैं, सर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक दिल में जान हैं..!! जय हिन्द, जय भारत। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से मनमुटाव के बाद मुख्य कोच का पद छोड़ने वाले अनिल कुंबले ने ट्वीट कर लिखा, तिरंगे का सिर फक्र से यूं ही ऊंचा रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
Remembering our freedom fighters,soldiers &everyone who made this possible.May we have freedom from poverty & hatred.#IndependenceDayIndia pic.twitter.com/3TyrcJQr82
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 15, 2017
True independence and freedom can only exist in doing what's RIGHT!!
Happy Independence Day!! Jai Hind! pic.twitter.com/KNN9wnJpuX— Gutta Jwala ? (@Guttajwala) August 14, 2017
दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं..!!
जय हिन्द, जय भारत
HAPPY INDEPENDENCE DAY pic.twitter.com/cBMzrguQ0n— Sakshi Malik (@SakshiMalik) August 14, 2017
May the Indian tricolor always fly high. Warm wishes on the grand occasion of Independence Day
— Anil Kumble (@anilkumble1074) August 15, 2017
Wishing everyone a very Happy Independence day jai hind
— Umesh Yaadav (@y_umesh) August 15, 2017
Happy Independence Day Jai Hind pic.twitter.com/SS1EwWQjju
— Sania Mirza (@MirzaSania) August 14, 2017
Happy Independence Day to each and everyone! #70YearsOfIndependence pic.twitter.com/44VczL6ei9
— Dipa Karmakar (@DipaKarmakar) August 15, 2017
Happy Independence Day pic.twitter.com/vWZwKo1vSJ
— Saina Nehwal (@NSaina) August 14, 2017
गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से चौथी बार देश को संबोधित किया। 55 मिनट के भाषण में उन्होंने देश के करीब-करीब हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने सबसे पहले गोरखपुर हादसे पर शोक जताया और कहा कि सरकार इसे लेकर संवेदनशील है। पीएम ने कहा कि 21वीं शताब्दी में जन्मे लोगों के लिए 2018 खास है। उन्होंने कहा कि वह सब इस साल 18 वर्ष के हो जाएंगे। वे न्यू इंडिया में अपना योगदान दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश को गरीबी से मुक्त कराने के लिए हमारे हर कर्तव्य में राष्ट्रभाव होना चाहिए। इससे परिणाम की ताकत अनेक गुणा भर जाती है

