विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का ब्रोमांस (Bromance) किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कई बार धोनी को लेकर प्यार और सम्मान जाहिर किया है। इस बार कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर धोनी की तारीफ की है। इंस्टाग्राम (Instagram) स्टोरी विराट कोहली ने लिखा कि धोनी हर जगह हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की पोस्ट के बाद एमएस धोनी और विराट कोहली सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रेंड भी हुए।

सोशल मीडिया पर छाए विराट और धोनी Virat And Dhoni Trends on Twitter

सोमवार को विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम (Instagram) स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, वह हर जगह पर मौजूद हैं। यहां तक की पानी के बोतल पर भी. कोहली के पोस्ट के बाद यह स्टोरी तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार हो गई। किसी ने धोनी को भागवान बताया तो किसी ने विराट को धोनी का नंबर-1 फैन भी कहा।

धोनी की कप्तानी में विराट ने किया था डेब्यू Virat Debut in Dhoni Captaincy

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के एक पॉडकॉस्ट में खुलासा किया था कि जब उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी तो उसके बाद सिर्फ उन्हें धोनी ने मैसेज किया था। कोहली ने धोनी की कप्तानी में ही 2008 में डेब्यू किया था। चार-पांच साल के भीतर विराट तीनों फॉर्मेंट के प्रमुख खिलाड़ी बन गए थे।

महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली को टेस्ट का कप्तान बनाया गया। उसके बाद उन्हें 2017 में टी20 और वनडे का कप्तान बनाया गया। 2019 से लेकर एशिया से पहले विराट कोहली के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा था।

एशिया कप से कोहली ने की फॉर्म में वापसी

ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा। हालांकि, विराट कोहली ने एशिया कप (Asia Cup 2022) में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर फॉर्म में वापसी का संदेश दे दिया और टी20 वर्ल्डकप में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।