भारत के टेस्ट कप्तान बने विराट कोहली ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर बन गए हैं जिनके 50 लाख फॉलोअर हो गए हैं। कोहली के ट्विटर पर 5,004,544 फॉलोअर हैं जबकि तेंदुलकर के 4,910,498 और महेंद्र सिंह धोनी के 3,374,509 फॉलोअर हैं।
ट्विटर के बयान के अनुसार तीन महीने के भीतर कोहली के दस लाख फॉलोअर बढ़े हैं। उन्होंने अक्तूबर 2014 में 40 लाख का आंकड़ा पार किया था।
कोहली ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को शुक्रिया कहते हुए लिखा,‘‘ वाह। 50 लाख तक बहुत जल्दी पहुंच गया। नये साल का शानदार आगाज। इसे संभव बनाने के लिये आप सभी का शुक्रिया।’’
ट्विटर पर वीरेंद्र सहवाग के 32 लाख, युवराज सिंह के 27 लाख, सुरेश रैना के 26 लाख और जहीर खान के 17 लाख फॉलोअर हैं।