इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोल्ड (ईसीबी) ने ट्विटर पर विराट कोहली का एक वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो 2018 की है। तब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर गई थी। वहां आदिल रशीद की एक शानदार गेंद पर कोहली क्लीन बोल्ड हो गए थे। उन्हें इस तरह कम ही बार आउट होते देखा गया। वे गेंद को समझ ही नहीं पाए। उनके चेहरे का भाव भी यही दिखा रहा था। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उसी वीडियो को पोस्ट कर भारतीय कप्तान से पूछा- क्या ये आपके द्वारा खेली गई बेस्ट गेंद थी?
कोहली उस मैच में 71 रन पर खेल रहे थे। वे वनडे में अपना 36वां शतक लगा देते, लेकिन राशिद ने उनकी पारी को समाप्त कर दिया। संयोग से कोहली सीरीज के तीनों मुकाबलों में स्पिनर की गेंद पर ही आउट हुए थे। पहले और तीसरे वनडे में उन्हें राशिद ने आउट किया था। दूसरे मैच में मोइन अली ने भारतीय कप्तान ने उन्हें पवेलियन भेजा था। तब विराट दूसरी बार अपने करियर में लगातार तीन मैचों में स्पिनर की गेंद पर ही आउट हुए थे। इससे पहले वे 2014 में श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन मैच में स्पिनर की गेंद पर आउट हुए थे।
The best ball you’ve ever faced @imVkohli? pic.twitter.com/5eovbWEn2q
— England Cricket (@englandcricket) May 8, 2020
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस वीडियो को पोस्ट कर भारतीय कप्तान का मजाक उड़ाना चाहा, लेकिन भारतीय फैंस ने उसे करारा जवाब दिया था। एक भारतीय फैंस ने विदेश में उनके द्वारा किए गए प्रदर्शनों की याद दिलाई। वहीं, एक अन्य फैन ने क्रिस वोक्स की गेंद पर विराट द्वारा लगाए गए सिक्स का वीडियो शेयर कर दिया। उसने लिखा- उम्मीद है आप भूले नहीं होंगे। एक यूजर ने तो इंग्लैंड के वर्ल्ड कप जीतने पर ही सवाल उठा दिया। उसने लिखा- सभी आजतक यही सोच रहे हैं कि क्या ईसीबी ने वर्ल्ड कप जीता है। वह तो टाई हुआ था।
— The King (@TheKing56998085) May 9, 2020
everyone wonders when will @ECB_cricket really win a cricket world cup, like really win, not tie
— Desiking (@Desikin81596010) May 8, 2020
I hope you haven’t forgotten it. @imVkohli @englandcricket @BCCI pic.twitter.com/IWnOLm7gZE
— Sanjiv (@ImSanjivkr) May 8, 2020
कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में कहीं भी क्रिकेट की कोई भी प्रतियोगिताएं नहीं हो रही हैं। भारत में आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है। भारतीय कप्तान कोहली का मानना है कि कोविड-19 महामारी के खत्म होने के बाद पूरी संभावना है कि क्रिकेट खाली स्टेडियम में खेला जायेगा, हालांकि इससे खिलाड़ियों के जज्बे पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन वह मानते हैं कि जादुई माहौल की निश्चित रूप से कमी खलेगी।