भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। अनुष्का ने 29 साल की आयु में ही शादी की थी। उस दौरान कई लोगों ने कहा था कि वो अपने करियर को नजरअंदाज कर रही हैं, लेकिन अनुष्का ने जवाब देते हुए कहा था कि हमारे बीच प्यार है और हमें लगा कि शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शादी के छह महीने बाद तक दोनों एक साथ सिर्फ 21 दिन ही रहे थे।

अनुष्का ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘‘शादी के शुरुआती कुछ महीनों के दौरान वे मुश्किल से एक-दूसरे को देख पा रहे थे। लोग यह मान लेते हैं कि जब मैं विराट से मिलने जा रही हूं या जब वो मुझसे मिलने आ रहे हैं तो यह एक छुट्टी है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। हम दोनों में से कोई एक हमेशा काम कर रहा है। कभी-कभी एक-दूसरे के लिए उनकी यात्राएं केवल एक साथ एक भोजन के लिए होती हैं।’’

अनुष्का ने आगे कहा था, ‘‘वास्तव में हमारी शादी के पहले छह महीनों के दौरान हमने 21 दिन एक साथ बिताए। हां, मैंने इसकी गिनती की थी। इसलिए जब मैं उनसे मिलने के लिए विदेश जाती हूं तो वह सिर्फ एक-साथ भोजन करने के लिए होता है। यह हमारे लिए बहुत कीमती समय होता है।’’ शादी के बाद अनुष्का के करियर में भी ठहराव आया। उन्होंने पिछले तीन सालों में सिर्फ 5 फिल्मों में काम किया। इस दौरान परी, संजू, सुई धागा, जीरो और अंग्रेजी मीडियम में वो दिखाई दीं। अग्रेंजी मीडियम में अनुष्का सिर्फ गाने में नजर आई थीं।

अनुष्का ने एक अन्य इंटरव्यू में स्वीकार किया कि 29 साल की उम्र में शादी करना फिल्म इंडस्ट्री में ‘युवा’ माना जाता था, लेकिन उन्होंने ऐसा किया क्योंकि वह प्यार में थीं। अनुष्का ने कहा था, ‘‘मैंने 29 साल की उम्र में शादी की। एक अभिनेत्री के लिए एक काफी युवा माना जाता है। लेकिन मैंने ऐसा किया क्योंकि मैं प्यार में थी और मैं प्यार में हूं। विवाह एक स्वाभाविक प्रगति थी।’’ अनुष्का पिछली बार अभिनेत्री के तौर पर जीरो फिल्म में शाहरुख खान के साथ दिखी थीं, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही थी। उनके प्रोडक्शन में बनी पाताललोक अमेजन प्राइम वीडियो पर और बुलबुल वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी।