Virat Kohli Birthday, Happy Birthday Virat Kohli Wishes Images, Photos, Quotes, Pics: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पांच नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी लोकप्रिय कपल हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। ये दोनों सेलीब्रेटी भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं और अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात भी करते हैं। विराट जहां क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ी हैं तो वहीं अनुष्का ने अपने अभिनय के दम पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन दोनों के अफेयर और शादी के तो कई किस्से आपने सुने सुनाए होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त वो भी था जब विराट-अनुष्का ने झूठ का सहारा लिया था।

खास बात है कि ये झूठ उन्होंने अपने लव अफेयर को छिपाने के लिए नहीं बल्कि शादी के वक्त बोला था। जी हां दरअसल ये किस्सा अनुष्का ने वोग को दिए इंटरव्यू में सुनाया था कि कैसे शादी को गुप्त रखने के लिए उन्होंने केटरर को अपने झूठे नाम बताए थे। इस इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि हम होम स्टाइल वेडिंग चाहते थे। हमारी शादी में सिर्फ 42 करीबी लोग ही शामिल हुए थे। यह सभी परिवार और दोस्त थे। मैं बड़ी सिलेब्रिटी शादी नहीं चाहती थी। अनुष्का अपनी शादी को गुप्त रखना चाहती थी।

वो नहीं चाहती थी कि उनकी शादी की खबरें मीडिया में लीक हो। इस बारे में बोलते हुए अनुष्का ने कहा कि – हमने केटरर से बात करते हुए गलत नाम बताए थे। मेरे ख्याल से विराट ने अपना नाम राहुल बताया था। बता दें कि विराट अनुष्का ने करीबन 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी के बाद आई तस्वीरों के माध्यम से ही उनके फैंस को उनकी शादी के बारे में पता चला था।