Vinesh Phogat Net Worth: पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचने से चूकने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी दादरी में हुआ था। उन्होंने अपने रेसलिंग करियर में कई बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं जिसमें कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनना भी शामिल है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश 50 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल रेसलिंग इवेंट के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन इस अहम मैच से ठीक पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और वो इस मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित कर दी गईं। उनके अयोग्य घोषित किए जाने के बाद इस इवेंट में मेडल की पूरे देश की उम्मीद टूट गई।
विनेश फोगाट वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भी कई पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं और 2019 में वो लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट थीं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है और उन्होंने किसके साथ लव मैरिज की थी।
29 साल की विनेश फोगाट ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है और वो भारत की सबसे सफल महिला पहलवानों में से एक हैं। विनेश की बेहतरीन उपलब्धियों के लिए उन्हें अब तक मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विनेश फोगाट की नेटवर्थ
विनेश फोगट की अनुमानित कुल संपत्ति (नेटवर्थ) माय खेल डॉट कॉम के मुताबिक 36.5 करोड़ रुपये है। उनकी आय उनके कुश्ती करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और युवा मामले और खेल मंत्रालय से मिलने वाले वेतन से होती है। फोगट को मंत्रालय से हर महीने वेतन के रूप में 50,000 रुपये मिलते हैं और उनकी साल की इनकम 6 लाख रुपये है। विनेश कई ब्रांड्स के लिए ऐड भी करती हैं जिससे भी उन्हें खासी इनकम हो जाती है। इसके अलावा वो रेलवे में भी नौकरी करती हैं जिससे उन्हें इनकम होती है।
विनेश फोगाट ने की थी लव मैरिज
विनेश फोगाट ने 13 दिसंबर 2018 को पहलवान सोमवीर राठी से शादी की थी जो नेशनल चैंपियनशिप में दो बार के गोल्ड मेडल विनर रह चुके हैं। विनेश और सोमवीर एक-दूसरे को साल 2011 से जानते थे जब दोनों एक साथ भारतीय रेलवे में काम करते थे। यहां पर दोनों की पहली बार मुकाकात हुआ थी और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। 7 साल के अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली।
विनेश का कार कलेक्शन
विनेश फोगट के पास हरियाणा में एक आलीशान घर है, जहाँ वह अपने परिवार के साथ रहती हैं। विनेश फोगट के पास एक शानदार कार कलेक्शन है। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर है जिसकी कीमत 35 लाख रुपये है जबकि टोयोटा इनोवा की कीमत 28 लाख रुपये है। उन्होंने मर्सिडीज GLE भी खरीदी हुई है जिसकी कीमत 1.8 करोड़ रुपये है।
विनेश फोगाट की मुख्य उपलब्धियां
राष्ट्रमंडल खेल: 2014, 2018 और 2022 में स्वर्ण
एशियाई खेल: 2018 में स्वर्ण, 2014 में कांस्य
विश्व चैंपियनशिप: 2019 और 2022 में कांस्य
एशियाई चैंपियनशिप: 1 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य