Vinesh Phogat Medal Case CAS Verdict: पेरिस ओलंपिक में खुद के लिए और देश के लिए पदक जीतने के लिए विनेश फोगाट के करियर का अंतिम मुकाबला आज यानी 13 अगस्त 2024 (पेरिस 2024 के आधिकारिक रूप से समाप्त होने के दो दिन बाद) को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में ‘खेला’ जाएगा। खेल पंचाट न्यायालय ने शनिवार को कहा था कि विनेश फोगाट की साझा रजत पदक के लिए अपील पर मंगलवार को फैसला आ सकता है।

महिला कुश्ती के 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में तय सीमा से 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण प्रतिस्पर्धा करने से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद, विनेश फोगाट ने खेल से संन्यास की घोषणा की। विनेश फोगाट ने पिछले गुरुवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह खेल से संन्यास ले लेंगी। उन्होंने लिखा, ‘मेरी हिम्मत टूट गई है, अब मुझमें और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती, 2001-2024।’

हालांकि, विनेश फोगाट ने पदक के लिए लड़ने का फैसला किया। विनेश फोगाट ने भारतीय ओलंपिक संघ की मदद से साझा रजत पदक दिए जाने के लिए CAS का दरवाजा खटखटाया। वर्तमान में अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट पेरिस ओलंपिक 2024 की महिला 50 किग्रा भार वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता हैं। वहीं युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को रजत पदक मिला है। विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को ही हराया था।

Live Updates
11:24 (IST) 12 Aug 2024
Vinesh Phogat CAS Hearing Live Updates: स्वागत है

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है! विनेश फोगाट से जुड़े घटनाक्रम और उनकी संयुक्त रजत पदक अपील पर बहुप्रतीक्षित CAS फैसले को लेकर हमारी लाइव कवरेज से आप जुड़े रह सकते हैं।