हरियाणा विधानसभा चुनाव की सबसे हाईवोल्टेज सीट्स में जुलाना भी शामिल है। इसकी प्रमुख वजह है रेसलर से नेता बनी ओलंपियन विनेश फोगाट। पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के बाद विनेश ने देश वापस आकर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली। इस सीट पर आप के टिकट पर कविता रानी, बीजेपी के टिकट पर योगेश कुमार, जेजेपी के अमरजीत ढांढा और आईएलडी के सुरेंद्र लाथेर चुनावी मैदान पर था।
कांग्रेस के टिकट पर लड़ रही हैं विनेश फोगाट
कांग्रेस के टिकट पर लड़ रही विनेश फोगाट सालों से रेसलिंग करके पैसा कमा रही हैं। विनेश फोगाट के पास कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनकी अचल संपत्ति में उनका घर शामिल है जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपए है। विनेश के पास 35 ग्राम सोना और 50 ग्राम चांदी भी है। इसकी कीमत कुल मिलाकर लगभग सात लाख रुपए है।
विनेश फोगाट ने शेयर मार्केट में भी पैसा लगाया है। विनेश और उनके पति ने शेयर बाजार में 6 कंपनियों पर करीब 19 लाख रुपये निवेश किया है। विनेश के नाम पर 35 लाख की वॉल्वो और 12 लाख रुपये की वैल्यू वाल एक हुंडई क्रेटा कार भी है। उनके पास अपने नाम पर एक स्कूटी भी है।
अमरजीत ढांढा की संपत्ति
अमरजीत ढांढा जन नायक जनता पार्टी के एफेडेविट के मुताबिक उनके हाथ में 1 लाख 99 हजार रुपए हैं। वहीं उनकी पत्नी सुमन के पास एक लाख रुपए हैं। उनके पास एक लाख 58 हजार रुपए की बुलेट है। वहीं उनके पास 40 ग्राम का सोना है जिसकी कीमत दो लाख 59 हजार रुपए है। उनके पास अमर हाचरीस में 50 प्रतिशत शेयर भी है। उनके पास तीन करोड़ 56 लाख रुपए की चल संपत्ति है।
कविता दलाल के पास भी लाखों की संपत्ति
कविता दलाल पूर्व वेटलिफ्टर और डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर हैं। वह स्टार रेसलर खली की शिष्या हैं। कविता आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाल लड़ रही है। दलाल ने अपने चुनावी हलफनामें में बताया कि उनके पास 70 हजार रुपए कैश हैं। वहीं उनके बैंक अकाउंट में लगभग 26 हजार रुपए हैं। उनके पास 3 लाख 36 हजार रुपए का सोना और 15 हजार रुपए की चांदी है।
करोड़ों में हैं कुमार बैरागी की संपत्ति
योगेश कुमार बैरागी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके दायर किए गए हलफनामे के मुताबिक योगेश के पास दो लाख रुपए कैश हैं। वहीं उनके सभी बैंक अकाउंट्स में कुल मिलाकर 44 लाख रुपए हैं। कैप्टन बैरागी 50 लाख से ज्यादा वैल्यू वाली जगुआर लैंड रोवर के मालिक भी हैं। कैप्टन योगेश बैरागी के पास कुल 1,15,29,512 रुपये की चल संपत्ति और 7,27,82,675 रुपये की अचल संपत्ति है।