विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 38 टीमों को 5 ग्रुप (ए, बी, सी, डी और ई) में बांटा गया है। ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में 8-8 टीमें रखी गईं हैं, जबकि ग्रुप डी और ग्रुप ई में 7-7 टीमें रखी गईं हैं। ग्रुप ए में झारखंड, गुजरात, उत्तराखंड, गोवा, असम, हरियाणा, ओडिशा और मणिपुर की टीमें हैं। ग्रुप बी में महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, रेलवे, राजस्थान, सर्विसेज, सिक्किम और मेघालय की टीमें हैं।
ग्रुप सी में पंजाब, कर्नाटक, सौराष्ट्र, मुंबई, पुडुचेरी, हैदराबाद, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश की टीमें हैं। ग्रुप डी में उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, विदर्भ, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर और मिजोरम की टीमें हैं, जबकि ग्रुप ई में बड़ौदा, बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, केरल और बिहार की टीमें हैं। हर टीम अपने 2-2 मैच खेल चुकी है। ग्रुप ए में झारखंड, बी में महाराष्ट्र, सी में पंजाब, डी में उत्तर प्रदेश और ई में बड़ौदा शीर्ष पर है।
इस घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात करें तो दोनों ही सूचियों में युवराज शीर्ष पर हैं। हालांकि, दोनों ही अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बल्लेबाजी में उत्तराखंड के युवराज चौधरी, जबकि गेंदबाजी में रेलवे के युवराज सिंह शीर्ष पर हैं। युवराज चौधरी ने अब तक 2 मैच में 100.50 के औसत से 201 रन बनाये हैं। वह अब तक 20 चौके और 6 छक्के लगाये हैं।
युवराज सिंह ने 2 मैच में 15.33 के औसत से 6 विकेट लिये हैं। टूर्नामेंट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के नाम है। अभिषेक पोरेल ने अब तक एक मैच (21 दिसंबर 2024) ही खेला है, जिसमें उन्होंने 130 गेंद में 18 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 170 रन बनाये थे। उस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 130.77 का था। वह मैच बंगाल ने 6 विकेट से जीता था।
अभिषेक पोरेल को दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मेगा ऑक्शन से पहले 4 करोड़ रुपये (बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी) में रिटेन किया था। अभिषेक पोरेल ने अब तक आईपीएल में 18 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.71 के औसत और 152.54 के स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाये हैं। इसमें उनके 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज (सिर्फ 2 मैच ही शामिल)
क्रम | खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s |
1 | युवराज चौधरी | 2 | 2 | 201 | 100.5 | 100.5 | 20 | 6 |
2 | निनाद अश्विनकुमार राठवा | 2 | 2 | 180 | 90 | 113.92 | 25 | 4 |
3 | इशान गाडेकर | 2 | 2 | 176 | 88 | 83.81 | 19 | – |
4 | अनमोलप्रीत सिंह | 2 | 2 | 170 | 170 | 200 | 24 | 9 |
5 | अभिषेक पोरेल | 1 | 1 | 170 | – | 130.77 | 18 | 7 |
6 | आर्या देसाई | 2 | 2 | 163 | 81.5 | 90.06 | 15 | 4 |
7 | अश्विन हेब्बर | 2 | 2 | 163 | 81.5 | 82.74 | 21 | 1 |
8 | प्रशांत चोपड़ा | 2 | 2 | 162 | 81 | 86.17 | 16 | 2 |
9 | इशान किशन | 2 | 2 | 161 | 80.5 | 150.47 | 19 | 7 |
10 | श्रेयस अय्यर | 2 | 2 | 158 | – | 210.67 | 9 | 13 |
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-10 गेंदबाज (सिर्फ 2 मैच ही शामिल)
क्रम | खिलाड़ी | मैच | ओवर | गेंदें फेंकी | विकेट | औसत | रन | पारी में 4 विकेट | पारी में 5 विकेट |
1 | युवराज सिंह | 2 | 20 | 120 | 6 | 15.33 | 92 | – | – |
2 | अंकित चौधरी | 2 | 20 | 120 | 6 | 16.67 | 100 | 1 | – |
3 | प्रणव कारिया | 2 | 19 | 114 | 6 | 16 | 96 | 1 | – |
4 | प्रियजित्सिंग जडेजा | 2 | 18 | 108 | 6 | 18 | 108 | 1 | – |
5 | अरजान नागवासवल्ला | 2 | 19.1 | 115 | 6 | 19.83 | 119 | 1 | – |
6 | स्वराजजीत दास | 2 | 20 | 120 | 6 | 21.17 | 127 | 1 | – |
7 | सत्यजीत बच्चाव | 2 | 19 | 114 | 5 | 15.4 | 77 | – | – |
8 | रजनीश गुरबानी | 2 | 16.1 | 97 | 5 | 13.2 | 66 | 1 | – |
9 | शिवम मावी | 1 | 7 | 42 | 5 | 5.8 | 29 | – | 1 |
10 | सरनु निशांत | 2 | 16 | 96 | 5 | 13.4 | 67 | – | – |
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में हिस्सा लेने वाली टीमें
- ग्रुप ए: झारखंड, गुजरात, उत्तराखंड, गोवा, असम, हरियाणा, ओडिशा और मणिपुर।
- ग्रुप बी: महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, रेलवे, राजस्थान, सर्विसेज, सिक्किम और मेघालय।
- ग्रुप सी: पंजाब, कर्नाटक, सौराष्ट्र, मुंबई, पुडुचेरी, हैदराबाद, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश।
- ग्रुप डी: उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, विदर्भ, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर और मिजोरम।
- ग्रुप ई: बड़ौदा, बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, केरल और बिहार।