Vijay Hazare Trophy 2021 Streaming in India: सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के बाद अब भारत में 50 ओवर के मुकाबले शुरू होने वाले हैं। 20 फरवरी (शनिवार) से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत होगी। देश के छह शहरों में बायो-बबल में ये मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट में शिखर धवन, श्रेयस अय्यर जैसे स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन दोनों के अलावा भुवनेश्वर कुमार पर सबकी नजरें होंगी। वे लंबे समय से चोट के कारण बाहर रहे हैं।

हाल ही में मुश्ताक ट्रॉफी जीतने वाली तमिलनाडु की टीम मजबूत है, लेकिन कर्नाटक, मुंबई और दिल्ली की दावेदारी भी मजबूत होगी। इस टूर्नामेंट के जरिए खिलाड़ी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश में होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज मार्च से शुरू होगी, जिसमें पांच टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे।

मैच का प्रसारण कहां होगा?
विजय हजारे ट्रॉफी के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Disney + Hotstar पर मुकाबले देखे जा सकते हैं। टूर्नामेंट की ताजा जानकारी के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रह सकते हैं।

कितनी टीमें हिस्सा लेंगी?
टीमों को छह समूहों पांच एलीट और एक प्लेट समूह में बांटा गया है। कुल 38 टीमें आमने-सामने होंगी।

नॉकआउट मैच कब होंगे?
7 मार्च को एलिमिनेटर मैच होगा। 8 और 9 मार्च को क्वार्टरफाइनल मैच होंगे। 11 मार्च को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। 14 मार्च को फाइनल होगा।

टूर्नामेंट के मैच कहां खेले जाएंगे?
टूर्नामेंट के मैच देश के 6 जगहों पर खेले जाएंगे। सूरत, इंदौर, बैंगलोर, जयपुर, कोलकाता और तमिलनाडु में मैच होंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप और जगह

एलीट ग्रुप ए : गुजरात, छत्तीसगढ, हैदराबाद, त्रिपुरा, बड़ौदा, गोवा। जगह: सूरत।

एलीट ग्रुप बी : तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, मध्यप्रदेश, विदर्भ, आंध्र। जगह: इंदौर।

एलीट ग्रुप सी : कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, ओडिशा, रेलवे, बिहार। जगह: बैंगलोर।

एलीट ग्रुप डी : दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पुडुच्चेरी। जगह: जयपुर।

एलीट ग्रुप ई : बंगाल, सेना, जम्मू कश्मीर, सौराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़। जगह: कोलकाता।

प्लेट ग्रुप : उत्तराखंड, असम, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम। जगह: तमिलनाडु।