उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 (UPPL 2025)के पहले मैच में मेरठ मवरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 86 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह को बल्लेबाजी में मौका नहीं मिला तो उन्होंने गेंदबाजी में हाथ आजमाया। रिंकू को गेंदबाजी करते देख कमेंटेटर भी हैरान रह गया। उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट भी ले लिया।
India Asia Cup 2025 Squad Announcement LIVE: Watch Here
रिंकू सिंह पावरप्ले में गेंदबाजी करने आ गए। उन्होंने चौथे ओवर में गेंदबाजी की। वह जब रन अप पर थे तब कमेंटेटर ने कहा, “मेरी आंखें तो ठीक हैं। ये मैं क्या देख रहा हूं?” रिंकू ने पहली गेंद पर आदर्श सिंह को बोल्ड कर दिया। आदर्श ने 2 गेंद पर 1 रन बनाए।
रिंकू सिंह ने 18 रन देकर 1 विकेट झटके
रिंकू सिंह ने 2 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिए। चौथे के बाद उन्होंने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की। नीचे वीडियो में रिंकू सिंह की गेंदबाजी देख सकते हैं। रिंकू के पहले ओवर में 5 रन बने। सभी रन सिंगल से आए। इसके बाद कानपुर सुपरस्टार्स की पारी के आखिरी ओवर में रिंकू गेंद करने आए।
किस्मत के मारे रिंकू सिंह! टीम जीती, लेकिन अगरकर-गंभीर को प्रभावित करने का नहीं मिला मौका
रिंकू ने भारत के लिए भी 2 विकेट लिए हैं
20वें ओवर में 13 रन बने। इसमें 1 चौका और 1 छक्का लगा। रिंकू ने भारत के लिए भी गेंदबाजी की है और विकेट भी ले चुके हैं। उनके नाम 2 विकेट भी हैं। श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल उन्होंने 1 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लिए थे। टी20 में उनके नाम 5 विकेट हैं।