U19 World Cup 2026: अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 क्रिकेट टीम के ओपनर विल मलाजचुक ने अपनी पारी से कोहराम मचा दिया और अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया साथ ही यूथ वनडे में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में नंबर 2 बन गए।
विल मलाजचुक ने वैभव को पीछे छोड़ा
विल मलाजचुक ने अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मैच में जापान अंडर 19 टीम के खिलाफ 55 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली और इस दौरान 5 छक्के व 12 चौके भी लगाए। विल ने अपना शतक इस दौरान 51 गेंदों पर पूरा किया और यूथ वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।
यूथ वनडे में इससे पहले सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के स्टार बैटर वैभव सूर्यवंशी थे जिन्होंने यूथ वनडे में अपना शतक 52 गेंदों पर (ये वैभव का यूथ वनडे में सबसे तेज शतक है) इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में लगाया था, लेकिन अब विल ने 51 गेंदों पर ऐसा करते हुए वैभव को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के समीर मिन्हास हैं जिन्होंने साल 2026 में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ 42 गेंदों पर ये कमाल किया था।
यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 3 बैटर्स
समीर मिन्हास (पाकिस्तान) बनाम जिम्बाब्वे- 42 गेंद- 2026
विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जापान- 52 गेंद- 2026
वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड- 52 गेंद- 2025
विल ने तोड़ा कासिम अकरम का रिकॉर्ड
विल ने 51 गेंदों पर शतक लगाकर अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम टॉप पर कर लिया। उन्होंने पाकिस्तान के कासिम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 63 गेंदों पर शतक लगाया था। कासिम अब दूसरे नंबर पर चले गए जबकि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के राज बावा मौजूद हैं जिन्होंने ये कमाल साल 2022 में युंगाडा के खिालफ 69 गेंदों पर किया था।
अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बैटर्स
विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया)- 51 गेंद विरुद्ध जापान (2026)
कासिम अकरम (पाकिस्तान)- 63 गेंद विरुद्ध श्रीलंका (2022)
राज बावा (भारत)- 69 गेंद विरुद्ध युगांडा (2022)
शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया)- 70 गेंद विरुद्ध केन्या (2002)
