भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के अपने शुरुआती दोनों लीग मैच जीतकर अगले दौर में जगह बना ली है। भारत ने पहले मैच में यूएसए को दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराया। भारत की तरफ से इन दोनों मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने में अभिज्ञान कुंडू ने बाजी मारी, लेकिन बात अगर इस वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 8 लीग मैचों की हो तो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के ओपनर ने बाजी मारी है।
वैभव सूर्यवंशी 11वें नंबर पर
अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी है कि वो क्या कर पाते हैं तो उन्होंने यूएसके के खिलाफ निराश किया था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने टीम के लिए 72 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि दो मैचों में उन्होंने 74 रन जरूर बनाए, लेकिन अब तक खेले 8 लीग मैचों के बाद वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 10 से बाहर हैं यानी फिलहाल 11वें नंबर पर हैं।
अंडर 19 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 8 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर श्रीलंका के ओपनर विरान चामुदिथा हैं जिन्होंने जापान के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 192 रन की तगड़ी पारी खेली थी जबकि दूसरे नंबर पर अभिज्ञान कुंडू हैं जिन्होंने 2 मैचों में कुल 122 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिमंथा महाविथान हैं जिन्होंने एक मैच में ही 115 रन ठोके हैं।
अंडर 19 वर्ल्ड कप में 8 लीग मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बैटर्स
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
| विरान चामुदिथा | 1 | 1 | 192 | 192 | 134.27 | 26 | 1 |
| अभिज्ञान कुंडू | 2 | 2 | 122 | 122 | 79.74 | 9 | 4 |
| स्टीवन होगन | 1 | 1 | 115 | 115 | 103.6 | 11 | 1 |
| दिमंथा महाविथान | 1 | 1 | 115 | 115 | 92 | 11 | 0 |
| हुगो केली | 1 | 1 | 101 | 0 | 62.35 | 6 | 1 |
| जेसन रोल्स | 1 | 1 | 98 | 98 | 105.38 | 9 | 3 |
| फैसल शिनोजादा | 1 | 1 | 81 | 81 | 85.26 | 8 | 2 |
| जेसन रोल्स | 1 | 1 | 79 | 79 | 80.61 | 9 | 0 |
| नितेश सैमुअल्स | 1 | 1 | 77 | 0 | 76.24 | 0 | 0 |
| खालिद अहमदजई | 1 | 1 | 74 | 74 | 72.55 | 6 | 1 |
| वैभव सूर्यवंशी | 2 | 2 | 74 | 37 | 104.23 | 6 | 3 |
हेनिल पटेल की जलवा
इस वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 8 लीग मैचों के बाद अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की बात की जाए तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज हेनिल पटेल हैं जिन्होंने यूएसए के खिलाफ सीजन के पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। हेनिल ने अब तक खेले 2 मैचों में कुल 6 विकेट लिए हैं और पहले नंबर पर मौजूद हैं। दूसरे नंबर बांग्लादेश के गेंदबाज अल फहद हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ पहले ही मैच में 5 विकेट लिए थे।
अंडर 19 वर्ल्ड कप में 8 लीग मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बॉलर्स
| प्लेयर | मैच | ओवर्स | बॉल | विकेट | औसत | रन | 4-विकेट | 5-विकेट |
| हेनिल पटेल | 2 | 11.3 | 69 | 6 | 5.5 | 33 | 0 | 1 |
| अल फहद | 1 | 9.2 | 56 | 5 | 7.6 | 38 | 0 | 1 |
| विहान मलहोत्रा | 2 | 4 | 24 | 4 | 3.5 | 14 | 1 | 0 |
| अहमद हुसैन | 1 | 10 | 60 | 3 | 12.67 | 38 | 0 | 0 |
| विटेल लॉज | 1 | 6 | 36 | 3 | 7.67 | 23 | 0 | 0 |
| चार्ल्स लचमुंड | 1 | 10 | 60 | 3 | 13.67 | 41 | 0 | 0 |
| खिलान पटेल | 2 | 14 | 84 | 3 | 20.67 | 62 | 0 | 0 |
| कॉर्न बोथा | 1 | 10 | 60 | 3 | 15 | 45 | 0 | 0 |
| बुयांडा माजोला | 1 | 10 | 60 | 3 | 19.67 | 59 | 0 | 0 |
| टिमोथी मूर | 1 | 6 | 36 | 3 | 14.33 | 43 | 0 | 0 |
