इंडिया अंडर-19 के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का साउथ अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन जारी है। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे यूथ वनडे में केवल 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने इस पारी के दौरान एक ऐसा छक्का लगाया कि गेंद ही गुम हो गई। अर्धशतक के बाद वैभव ने पुष्पाराज स्टाइल में जश्न मनाया। वैभव का यह सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक था। दूसरे वनडे में वैभव ने 24 गेंद पर 68 रन बनाए थे।

IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी का 63 गेंद पर शतक, पिछली 10 पारियों में ठोका तीसरा सैकड़ा

साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ तीसरे वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी ही गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला और अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। इसके बाद वह तीसरे ओवर में 2 छक्के लगाकर 9 गेंद पर 19 रन के स्कोर पर पहुंच गए। इ उन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा और 16 गेंद पर 27 के स्कोर पर पहुंच गए।

वैभव के छक्के से गुम हुई गेंद

वैभव सूर्यवंशी ने 7वें ओवर में पहली चार गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद उनका स्कोर 22 गेंद पर 49 रन हो गया। वैभव ने माइकल क्रुइस्कैम्प के ओवर में पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। फिर उन्होंने चौका जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने फाइन लेग पर छक्का जड़ा। गेंद मैदान से बाहर चली गई। नई गेंद मंगानी पड़ी। इस ओवर में 21 रन बने।

पुष्पाराज स्टाइल में जश्न मनाया

वैभव सूर्यवंशी ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अर्धशतक 24 गेंदों पर पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अल्लू अर्जुन की तरह पुष्पाराज स्टाइल में जश्न मनाया। उन्होंने अर्धशतक जड़ने के दौरान 5 चौके और 4 छक्के जड़े। यानी 44 रन सिर्फ चौके और छक्के से जड़ दिए। वैभव को दूसरे छोर से एरोन जॉर्ज का अच्छा साथ मिला। उन्होंने भी अर्धशतक जड़ा। इंडिया अंडर-19 ने सिर्फ 10 ओवर में 111 रन बना लिए।