अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। वेस्टइंडीज और मलेशिया के बाद श्रीलंका को हराकर उसने लीग स्टेज को समाप्त किया। खास बात यह है कि तीनों में से कोई भी 60 रन का भी आंकड़ा नहीं छू पाई। वेस्टइंडीज और मलेशिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने वाली भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वह 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन ही बना पाई।

गोंगाडी त्रिशा ने 44 गेंद पर 49 रन बनाए

भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो गोंगाडी त्रिशा ने 44 गेंद पर 49 रन बनाए। मिथिला विनोद 16, जोशिथा वीजे 14 और निकी प्रसाद ने 11 रन बनाए। जी कमलिनी ने 5, भाविका अहिरे ने 7 औक आयुषी शुक्ला ने 5 रन बनाए। शबनम शकिल ने नाबाद 2 और वैश्नवी शर्मा ने नाबाद 1 रन बनाए। रुणिका सिसोदिया 1 रन बनाकर आउट हुईं। श्रीलंका के लिए प्रमुदी मेथसारा, लिमांसा थिलाकरत्ना और असेनी थलागुने ने 2-2 विकेट लिए। रश्मिका सेववंडी, चमोदी प्रबोदा और मनुडी नानायक्कारा ने 1-1 विकेट लिए।

श्रीलंका की टीम 58 रन ही बना पाई

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 58 रन ही बना पाई। भारत को 59 रन से जीत मिली। श्रीलंका की ओर से रश्मिका सेववंडी ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाईं। उन्होंने 12 गेंद पर 15 रन बनाए। एक समय लग रहा था कि श्रीलंका की टीम 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। उसने 39 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे।

शबनम एमडी शकील, जोशिथा वीजे और परुणिका सिसोदिया ने 2-2 विकेट लिए

इसके बाद टीम टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 19 रन जोड़े। प्रमुदी मेथसरा ने नाबाद 7 और चमोदी प्रबोदा नाबाद 2 रन बनाए। भारत के लिए शबनम एमडी शकील, जोशिथा वीजे और परुणिका सिसोदिया ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा आयुषी शुक्ला और वैश्नवी शर्मा ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान की बेटी लिमांसा थिलाकरत्ना भी खेल रही थीं। उन्होंने 2 विकेट लिए। पूरी खबर पढ़ें