इस्ट अफ्रीका देशों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा एक बड़ा मुद्दा है। केन्या में 34 प्रतिशत ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने शारीरिक हिंसा का सामना किया है। इनमें से 41 प्रतिशत वह महिलाएं हैं जो शादीशुदा हैं। इस देश में ओलंपियन भी सुरक्षित नहीं है। केन्या में रहने वाली उगांडा की एथलीट रेबेका चेपटेगई को उनके बॉयफ्रेंड ने आग लगाकर जला दिया।
रेबेका का बायफ्रेंड के साथ हो रहा था झगड़ा
रेबेका ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा था। वह वेस्टर्न नजोए काउंटी में अपने घर में थी। आसपास के लोगों ने बताया कि उनका अपने बॉयफ्रेंड डिकसन नदेमा के बीच झगड़ा हो रहा था। जिस जमीन पर वह घर बना है उसी को लेकर बहस हो रही थी। दोनों का झगड़ा इतना गंभीर था कि उनकी आवाजें घर से बाहर आ रही थी।
रेबेका का 75 प्रतिशत शरीर जला
इसी लड़ाई के बाद डिकसन ने रेबेका पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। डिकसन पेट्रोल की जरकीन साथ लेकर घर आए थे। एफपी के मुताबिक रेबेका गंभीर रूप से घायल हैं। उनका शरीर 75 प्रतिशत जल चुका है। रेबेका के चेहरे पर भी आग का असर हुआ। उनके बायफ्रेंड भी आग का शिकार बने। पुलिस ने मामले को रिपोर्ट जारी की लेकिन इसमें बच्चों को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।
केन्या की ओलंपियन पहले भी हो चुकी हैं शिकार
केन्या में किसी ओलंपियन के खिलाफ यह हिंसा की पहली घटना नहीं है। साल 2022 में केन्या में पैदा हुए एथलीट डमरिस मुतुआ को इटन में मृत पाया गया था। इस जगह को एथलीट्स का हब माना जाता है। वहीं रिकॉर्ड ब्रेकिंग एथटीन एग्नेस ट्रोप को भी 25 साल की उम्र में उनके ही घर में मृत पाया गया था। ट्रोप की चाकू मारकर उनकी हत्या दी गई थी। इस मामले में उनके पति एम्मान्यूल रोटिच का ट्रायल चल रहा है।
केन्या के ब्यूरो ऑफ नेशनल स्टेटिस्टिक्स में साल 2023 के जनवरी महीने में एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया कि केन्या में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बहुत ज्यादा बढ़ी है। 15 साल की उम्र से महिलाएं शारीरिक हिंसा का शिकार होती हैं।