U19 World Cup 2026 Points Table: आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे लीग मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर शनिवार को 18 रन से हरा दिया। ये इस टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत रही और इस जीत के साथ ही भारत ने अगले दौर में यानी सुपर 4 में भी जगह बना ली।
भारत ने सुपर 4 के लिए किया क्वालिफाई
भारत इस टूर्नामेंट में सुपर 4 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी। बांग्लादेश के खिलाफ भारत को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिर में भारतीय जूनियर्स ने अपना जलवा दिखाते हुए बांग्लादेश को धूल चटाने में सफलता हासिल की।
भारत ने अब तक इस सीजन में 2 मैच खेले हैं और इस टीम के चार अंंक हैं साथ ही ये टीम अपने ग्रुप में यानी ग्रुप एक की अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। वहीं अब तक खेले गए 8 लीग मैचों के बाद पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप में यानी ग्रुप बी की अंकतालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। पाकिस्तान ने अब तक एक मैच खेला है और उसमें उसे हार मिली थी।
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2028 के 8 लीग मैचों के बाद अंकतालिका
ग्रुप ए की अंकतालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रन रेट |
| भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.025 |
| बांग्लादेश | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.621 |
| यूएसए | 1 | 0 | 1 | 0 | -3.144 |
| न्यूजीलैंड | – | – | – | – | – |
ग्रुप बी की अंकतालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रन रेट |
| इंग्लैंड | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.74 |
| स्कॉटलैंड | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 |
| जिम्बाब्वे | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 |
| पाकिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.74 |
ग्रुप सी की अंकतालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रन रेट |
| श्रीलंका | 1 | 1 | 0 | 2 | 4.06 |
| ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 0 | 2 | 1.275 |
| आयरलैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | -1.275 |
| जापान | 1 | 0 | 1 | 0 | -4.06 |
ग्रुप डी की अंकतालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
| वेस्टइंडीज | 1 | 1 | 0 | 2 | 3.465 |
| अफगानिस्तान | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.56 |
| साउथ अफ्रीका | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.56 |
| तन्जानिया | 1 | 0 | 1 | 0 | -3.465 |
