यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के 43वें मैच में पटना पाइरेट्स को हरा दिया। यू मुंबा ने पटना को 34-30 से हराया और ये इस लीग में उसकी चौथी जीत रही। इस जीत के साथ यू मुंबा की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर आ गई है। पटना की ये पांचवीं हार थी। मुंबई की जीत में टीम के डिफेंस का बड़ा योगदान रहा। वहीं पटना की तरफ से प्रदीप नरवाल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकें।

पहले हाफ का खेल खत्म होने तक यू मुंबा की टीम ने पटना पाइरेट्स के खिलाफ 13 अंकों की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ में जैंग कुन ली और मोहम्मद इस्माइल ने पटना की वापसी कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो सकें।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1727″]

Live Blog

20:35 (IST)16 Aug 2019
पटना और मुंबा के बीच कांटे की टक्कर

दूसरे हाफ में जैंग कुन ली और मोहम्मद इस्माइल ने पटना की वापसी कराने की पूरी कोशिश की, और वह सफल भी रहे। अंतिम मिनट में मुंबा के नीरज ने अहम प्वॉइंट दिलाया।

20:23 (IST)16 Aug 2019
पटना ने प्वॉइंट्स बटौर की वापसी

जैंग कुन ली और मोहम्मद इस्माइल पटना को मैच में वापस लाने का काम किया है। पटना के पास अंतिम के तीन मिनट में आगे जाने का मौका होगा।

20:11 (IST)16 Aug 2019
ऑल आउट के करीब मुंबा

पटना शानदार वापसी करती हुई। मुंबा की टीम ऑळ आउट के करीब। मैच एक बार फिर पलट सकता है।

20:04 (IST)16 Aug 2019
पटना की वापसी

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही पटना की टीम ने 4 अंक बटोर लिया है। पटना की कोशिश लगातार प्वॉइंट्स बटोर वापसी करने की होगी।

19:54 (IST)16 Aug 2019
22-9 से आगे मुंबा

बोनस लेने की कोशिश में प्रदीप नरवाल आउट हो गए। प्रदीप पहले हाफ में दूसरी बार आउट हुए। मुंबा 22-9 से आगे है।

19:46 (IST)16 Aug 2019
मुंबा निकली आगे

पटना के रेडर पहले 13 मिनट में फ्लॉप रहे हैं। मुंबा मे पटना पर तीन प्वॉइंट की लीड बना रखी है। नीरज कुमार की गलती से पटना एक अंक और पिछड़ गया।

19:39 (IST)16 Aug 2019
नरवाल ने मुंबा को आगे किया

संदीप नरवाल के पास 231 प्वॉइंट है। इनमें एक सुपरटैन भी शामिल है। पटना के लिए डू और डाइ रेड देने पूनिया आए हैं। 

19:35 (IST)16 Aug 2019
फजल बाहर

फजल अत्राचली ने प्रदीप की जर्सी को तेजी से पकड़ा, जिसके बाद उन्हें आउट करार देकर बाहर भेज दिया गया। प्रदीप नरवाल सुरक्षित हैं।

19:31 (IST)16 Aug 2019
यू मुंबा की टीम

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

19:21 (IST)16 Aug 2019
पटना पाइरेट्स की टीम

रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।

डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।

ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।