भारतीय टीम रविवार को छठी बार अंडर19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने मैदान पर उतरेगी। उनके सामने होगा ऑस्ट्रेलिया। वही ऑस्ट्रेलिया जिसकी सीनियर टीम ने बीते साल भारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना तोड़ा। अब युवा ब्रिगेड की बारी है कि वह रोहित शर्मा का बदला पूरा करे। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अजेय रही है। ऐसे में खिताबी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। दोनों ही टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि अपने दम पर मैच बदल सकते हैं।

उदय सहारन

भारतीय कप्तान उदय सहारन टीम के लीड बनकर सामने आए हैं। छह पारियों में 64.83 के औसत से 389 रन बनाए हैं। टीम में मीडिल ऑर्डर उनपर निर्भर है। वह एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

सौम्य पांडे

भारत के बाएं हाथ के इस स्पिनर को रविंद्र जडेजा का प्रतिबिंब माना जाता है। उन्होंने छह पारियों में 2.44 के इकनोमी रेट से गेंदबाजी की है। 17 शिकार के साथ वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

मुशीर खान

भारत का यह मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज एर्मिजंग एशिया कप के समय से ही चर्चा में है। सरफराज खान के छोटे मुशीर टीम के भरोसमंद बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक छह मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 64.83 के औसत से 338 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक जमाया है।

हैरी डिक्सन

ऑस्ट्रेलिया के हैरी डिक्सन टूर्नामेंट में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक छह पारियों में 267 रन बनाए हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज भारतीय टीम का सिर दर्द बन सकता है।

टॉम स्ट्रेकर

ऑस्ट्रेलिया के टॉम स्ट्रेकर ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने पांच मैचों में 12 विकेट लिए हैं। बेनोनी की पिच पर काफी बाउंस होता है जहां स्ट्रेकर और ज्यादा खतरनाक साबित हो रहे हैं।