न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने कई कीर्तिमान अपने नाम किये। इस मैच में उन्होंने क्रिकेट के पितामह कहे जाने वाले डॉन ब्रैडमैन की बराबरी की, जबकि भारत के विनोद कांबली और यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया। श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र 164वां ओवर लेकर आये।

कामिंदु मेंडिस ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का लगाया और टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किये।इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कामिंदु मेंडिस के इस कीर्तिमान को छूते ही श्रीलंका ने पारी घोषित कर दी। कामिंदु मेंडिस सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज भी बने।

विनोद कांबली के एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

कामिंदु मेंडिस ने अपनी 13वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की और पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली के एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। विनोद कांबली ने 14 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कामिंदु मेंडिस सिर्फ एवर्टन वीक्स और हर्बर्ट सटक्लिफ से पीछे हैं। वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स और इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ ने अपनी 12वीं टेस्ट पारियों में 1000 रन का आंकड़ा छू लिया था।

पाकिस्तान के फवाद आलम से भी निकले आगे

बाएं हाथ के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने अपने डेब्यू के बाद से लगातार आठवें टेस्ट में अर्धशतक बनाया और पाकिस्तान के सऊद शकील को पीछे छोड़ दिया। कामिंदु मेंडिस ने पाकिस्तान के फवाद आलम को भी पीछे छोड़ा। कामिंदु मेंडिस ने अपनी 13वीं पारी में 5वां शतक लगाया। फवाद आलम ने 22वीं पारी में अपना पांचवां टेस्ट शतक लगाकर एशियाई रिकॉर्ड बनाया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले शीर्ष-10 गेंदबाज

पारियांखिलाड़ीविपक्षी टीममैदानमैच तिथिपदार्पण
12हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड)ऑस्ट्रेलियामेलबर्न13 फरवरी 192514 जून 1924
12एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज)भारतब्रेबोर्न4 फरवरी 194921 जनवरी 1948
13*कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका)न्यूजीलैंडगॉले27 सितंबर 20248 जुलाई 2022
13डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)इंग्लैंडलीड्स11 जुलाई 193030 नवंबर 1928
14रॉबर्ट हार्वे (ऑस्ट्रेलिया)इंग्लैंडब्रिसबेन1 दिसंबर 195023 जनवरी 1948
14विनोद कांबली (भारत)वेस्टइंडीजवानखेड़े18 नवंबर 199429 जनवरी 1993
16लेन हटन (इंग्लैंड)वेस्टइंडीजलॉर्ड्स24 जून 193926 जून 1937
16फ्रैंक वॉरेल (वेस्टइंडीज)ऑस्ट्रेलियाएडिलेड22 दिसंबर 195111 फरवरी 1948
16लॉरेंस रोवे (वेस्टइंडीज)इंग्लैंडपोर्ट ऑफ स्पेन30 मार्च 197416 फरवरी 1972
16यशस्वी जायसवाल (भारत)इंग्लैंडधर्मशाला7 मार्च 202412 जुलाई 2023