प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पी वी सिंधु को आज यहां हुये टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स (टीओआईएसए) में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया। जूरी ने सिंधु को सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी के सम्मान के लिये भी चुना। किदांबी श्रीकांत को पीपल्स च्वाइस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी का सम्मान दिया गया। भारतीय हॉकी को नई उच्च्ंचाइयां देने वाले अजीत पाल सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
आर अश्विन को क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया तो वहीं इसी श्रेणी में पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जीता। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने उनकी तरफ से ये सम्मान हासिल किया। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को साल की सर्वश्रेष्ठ रेसलर का पुरस्कार दिया गया।
बता दें ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने साल की शुरुआत में बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली खिलाड़ी बनी थी, ऐसा करने वाली वो दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी थी। साथ ही अभी वह तालिका में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी हें, वहीं सिंधु ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर वनी हुई हैं। हैदराबाद की इस 21 वर्षीय खिलाड़ी के 69399 अंक हैं। उनके अलावा लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल शीर्ष दस में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। वह नौवें स्थान पर काबिज हैं। रैंकिंग के मुताबिक पुरुष एकल में अजय जयराम 18वें, के श्रीकांत 21वें और एस एस प्रणय 23वें स्थान पर हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=IMjCvVPR61o
पी वी सिंधु ने ने रियों ओलंपिक में रजत पदक जीता था। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिये भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से 30 लाख रुपये की धनराशि दी थी। उस समय आयोजित एक समारोह में सिंधु ने कहा था कि जिम्मेदारियों के बावजूद वह चीजों को सरल बनाये रखने पर ध्यान दे रही हैं। निश्चित तौर पर जिम्मेदारियां बढ़ी हैं और अब सभी की निगाहें मुझ पर हैं कि मैं और उपलब्धियां हासिल करूं। हालांकि में खुद से कहती हूं कि मुझे अधिक दबाव नहीं लेना चाहिए। मेरा लक्ष्य अच्छा खेल बरकरार रखना है। ओलंपिक के बाद मैंने सुपरसीरीज जीती और मैं अच्छा प्रदर्शन कर रही हूं।

