Tilak Varma In Syed Mushtaq Ali Trophy: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 23 नवंबर 2024 को इतिहास रचा। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकटे में लगातार तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये। तिलक वर्मा ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी दोनों मुकाबलों में शतक लगाये थे।

तिलक वर्मा टी20 इतिहास में 150 से ज्यादा का स्कोर करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने। उन्होंने श्रेयस अय्यर (147 रन) के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया। तिलक वर्मा ने 67 गेंद पर 14 चौकों और 10 छक्के की मदद से 151 रन बनाए।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Live Streaming In Hindi: Watch Here

हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मैच में मेघालय के खिलाफ मात्र 51 गेंद में अपना शतक पूरा कियाी। यह 10 दिन में तीसरा मौका था जब उन्होंने यह टी20 क्रिकेट में 3 अंकों का आंकड़ा पार किया। तिलक वर्मा मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आये। उन्होंने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

तिलक वर्मा 3000 टी20 रन के क्लब में शामिल

संयोगवश साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ही तिलक वर्मा टीम इंडिया के अपने साथी संजू सैमसन के बाद लगातार टी20 शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। 22 वर्षीय तिलक वर्मा ने अब तक कुल 92 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 90 पारियों में 3,006 टी20 रन बनाये हैं। इसमें उनके 4 शतक शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका में जड़े थे लगातार 2 टी20 शतक

तिलक वर्मा ने 13 नवंबर 2024 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गये टी20 मैच में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 56 गेंद में नाबाद 107 रन बनाये थे। उन्होंने 15 नवंबर 2024 को जोहान्सबर्ग में खेले गये मैच में 9 चौके और 10 छक्के की मदद से 47 गेंद में नाबाद 120 रन की पारी खेली थी।

2023 में 23 अक्टूबर को लगाया था पहला टी20 शतक

तिलक वर्मा ने अपना टी20 शतक 23 अक्टूबर 2023 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जयपुर में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए लगाया था। तिलक वर्मा ने उस मैच में 16 चौके और 4 छक्के की मदद से 69 गेंद में नाबाद 121 रन बनाये थे। वह सीजन भी हैदराबाद के कप्तान थे। तिलक वर्मा उन 5 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 31 अक्टूबर 2024 को रिटेन किया था।