मीराबाई चानू ने 24 जुलाई 2021 को टोक्यो में इतिहास रचा। वह ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनीं। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद बहुत से लोग उनसे प्रेरित हुए हैं। इनमें एक नाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ का नाम भी शामिल है। टाइगर श्राफ अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस और वर्कआउट के वीडियो शेयर करते रहते हैं।
टाइगर श्राफ ने 25 जुलाई 2021 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 140 किलोग्राम का वजन उठाया… इतना मजबूत होने और अपनी सीमा से परे जाने के लिए मुझे प्रेरित करने के लिए मीराबाई चानू को बहुत धन्यवाद। टोक्यो ओलंपिक में वाकई में उनका शानदार प्रदर्शन रहा! गो-गो टीम इंडिया! उन्होंने वीडियो को टोक्योलिंपिक और एमएमए मैट्रिक्स फिटनेस सेंटर को टैग भी किया।
फैंस टाइगर के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो को एक घंटे के भीतर ही 5.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, 2100 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। कमेंट करने वालों में साजिद नाडियावाला की पत्नी वर्धा खान का नाम भी शामिल है। वर्धा खान ने टाइगर के 140 किग्रा उठाने पर आश्चर्य जताया है।
wardakhannadiadwala ने लिखा, ‘माशाल्लाह Tigzzz, 140 किग्रा whoof!!!! ओह हां वास्तव में मीराबाई चानू का रजत पदक जीतना हमारे लिए गर्व का क्षण है।’ कोरियाग्राफर अहमद खान (Ahmed Khan) की पत्नी शायरा अहमद खान (Shaira Ahmed Khan) ने लिखा, ‘OMG OMG OMG (ओहमाईगॉड ओहमाईगॉड ओहमाईगॉड) wowwww wowwww tigiiiiii. मीराबाई चानू आपको नमस्कार है। आपके ऊपर भारत को गर्व है। जय हिंद।’
टाइगर की पोस्ट पर उनके पिता जैकी श्राफ ने भी कमेंट किया है। जैकी श्राफ ने लिखा, ‘भीड़ू तुम्हें मेरा आशीर्वाद है। अच्छाई फैलाते रहो।’ इसके अलावा और भी बहुत से लोग टाइगर श्राफ की तारीफ में कमेंट कर रहे हैं। elspykasula ने लिखा, ‘मैं एक्सपेरीमेंट्स के लिए तैयार हूं।’
