इंग्लैंड में चल रहे महिला क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। रविवार को हुए मैच में टीम ने पाकिस्तान को 95 रनों से मात दी, जिसके बाद पूरा देश जश्न में डूब गया। यह शायद पहली बार है, जब देश महिला क्रिकेट देख रहा है। खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा है खासतौर पर स्मृति मंधाना और कप्तान मिताली राज। स्मृति ने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 90 और वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद पूरे देश की नजरें उन पर टिक गई थीं। इन दिनों 21 साल की मंधाना के युवा दीवाने हो गए हैं। प्यारी सी मुस्कान वाली मंधाना अब राष्ट्रीय क्रश बन गई हैं। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को क्या हराया, ट्विटर पर बधाइयों का तातां लग गया। कई लोगों ने तो सार्वजनिक तौर पर स्मृति मंधाना को प्रपोज तक किया। मंधाना की खूबसूरत आंखें और स्माइल की बहुत लोगों ने खुलकर तारीफ की। कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि अब बॉलिवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की जगह स्मृति मंधाना लोगों की नई क्रश हैं।
लोगों ने किए ये कमेंट्स:
https://twitter.com/TrendzNowYT/status/881484470083125249
Amazing Girl #SmritiMandhana pic.twitter.com/nQuWCHI5Zx
— Brand SRKian (@topoprovo) July 2, 2017
Our New Crush #SmritiMandhana #WomenCricket #IndianTeam #INDvPAK pic.twitter.com/R47rNujffV
— Troll Kollywood™ (@TKollywood) July 2, 2017
Falling in love with beautiful Smriti Mandhana #WWC17 pic.twitter.com/UTM2jDGMNn
— Mayanti Langer (@Langer_Mayanti) June 29, 2017
National crush right now #SmritiMandhana beating disha patani…
What do you think guys#INDvPAK #PakvInd #WomensWorldCup #WWC17 pic.twitter.com/xD5lAYZtZr
— SANGHI JOKER – HMP (@TheSanghiJoker) July 2, 2017
Sorry all Bollywood actresses sorry my school crush.sorry all girls becoz now #SmritiMandhana is my crush #INDvPAK pic.twitter.com/9H1XA50aU8
— Jai ho! (@arpithinduporwl) July 2, 2017
INDIAN Cricket team fans are very Lucky
Virat Kohli for Girls
Smriti Mandhana for Boys
Nd MashaAllah for both
If You Know Wht I Mean pic.twitter.com/yv0tXORzHB— Shehryar Khan (@Pathan_007_) July 2, 2017
Virat : i Love U
She : #INDvPAK pic.twitter.com/6UGpFFgwzo— Namo (@play_with_ind) July 2, 2017
#INDvPAK Relax heartbeat Relax the cutest smile on the earth pic.twitter.com/4lZedMLKGg
— Phd in Chutiyapa (@50shadesofkhet) July 2, 2017
गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एकता बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवरों में 18 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर और दिप्ती शर्मा को 1-1 विकेट मिला। मानसी जोशी ने 2 विकेट चटकाए। भारत की धारदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम 38.1 ओवरों में 74 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 29 रन कप्तान सना मीर ने बनाए। उन्होंने 73 गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं सना ने टीम को संभालने की थोड़ी कोशिश जरूर की, लेकिन वह जोशी की गेंद पर बोल्ड हो गईं। 74 रन पर 10वां विकेट गिरते ही भारत में खुशी की लहर दौड़ गई।
टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है, जिसके साथ भारत अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत की शुरुआत खराब और बेहद धीमी रही। टीम का स्कोर जब सात रन था तभी चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रही मंधाना (2) पवेलियन लौट गईं। पूनम और दीप्ति ने हालांकि विकेट पर अपने पैर जमाए रखे, लेकिन रनों की गति को बढ़ा नहीं सकीं। दोनों ने 18.5 ओवरों में 3.55 की औसत से 67 रन जोड़े। अर्धशतक से तीन रन दूर पूनम को संधु ने अपना शिकार बनाया और यहां से भारत के विकेटों के गिरने की सिलसिला शुरू हुआ। कप्तान सिर्फ आठ रन ही बना सकीं।
अंत में सुषमा और झूलन ने सातवें विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी कर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। मानशी जोशी चार रन और पूनम यादव छह रन बनाकर नाबाद लौटीं। पाकिस्तान की तरफ से नसरा संधू ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। सादिया युसूफ को दो सफलता मिली। डायना बेग और असमाविया इकबाल के हिस्से एक-एक विकेट आया।

