क्या आप जानते हैं कि विदेश में पैदा हुआ एक खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से 1 या दो नहीं बल्कि पूरे 137 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले थे। इस खिलाड़ी का जन्म 14 सितंबर 1963 को प्रिंस टाउन (त्रिनिदाद) में हुआ था और इनका नाम था रॉबन सिंह। जी हां, रॉबिन सिंह का जन्म भले ही विदेश में हुआ मगर भारतीय मूल का ये क्रिकेटर 19 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ चेन्नई आकर बस गया था।
रॉबिन सिंह ने 1981-82 में तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। 137 प्रथम श्रेणी मैचों की 180 पारियों में इन्होंने 6997 रन बनाए, जिस दौरान रॉबिन सिंह का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 183 रन रहा। इतना ही नहीं बल्कि 172 विकेट भी चटकाए। रोचक बात तो ये है कि रॉबिन सिंह ने 1989 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही वनडे डेब्यू किया। हालांकि इस सीरीज में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया।
PHOTOS : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच ऐसे बढ़ेंगी नजदीकियां, उठाया ये कदम
लगभग 7 साल बाद टाइटन कप (1996) के लिए उन्हें टीम में फिर से चुना गया, जिसके बाद रॉबिन सिंह सन् 2001 तक लगातार टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान रॉबिन सिंह ने 136 वनडे मैचों की 113 पारियों में 23 बार नाबाद रहते हुए 74.30 की स्ट्राइक के साथ 2336 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक, 1 शतक के अलावा 69 विकेट भी झटके। इस खिलाड़ी को आज भी बेहतरीन ऑलराउंडर्स के रूप में देखा जाता है।
क्रिकेट से संन्यास के बाद रॉबिन सिंह 2004 में हांगकांग के कोच बनाए बने। 2006 में उन्हें इंडिया-ए का कोच बनाया गया। इस दौरान उनके मार्गदर्शन में गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा ने भी गुर सीखे। इतना ही नहीं रॉबिन सिंह 2007 में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच भी बनाए गए थे।

