पिछले कई दिनों से टैनिस खिलाड़ी किसी न किसी अच्छी खबर की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही सानिया को विंबलडन-2015 में वुमन्स डबल्स चैम्पियन के लिए इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा।
सानिया के अलावा विकास गौड़ा (डिस्कस थ्रो), टिंटू लुका (800 मीटर), दीपिका पल्लीकल (स्कवैश), देवेंद्र झांझरिया (पैरालिंपिक जेवलिन थ्रो), अभिषेक वर्मा (आर्चरी) और सरदार सिंह (हॉकी) भी इस अवॉर्ड के दावेदार थे। अवॉर्ड 29 अगस्त को हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर दिया जाएगा।
1991 से शुरू हुए खेल रत्न के इतिहास में यह तीसरा मौका था, जब किसी खिलाड़ी को यह अवॉर्ड नहीं दिया गया। माना जाता है कि पिछले साल जीव मिल्खा के नाम पर सबसे अधिक विचार हुआ था, लेकिन पैनल में एक राय नहीं बन सकी थी।
गौरतलब है कि इससे पहले सानिया अमेजन फैशन के दौरान फैशन डिजाइनर मोनी की एक मॉडल के रूप में शो स्टॉपर बनी थीं। इस दौरान उनका ये लुक भी काफी चर्चा में रहा था।
सानिया को 2004 में अर्जुन और 2006 में पद्मश्री अवॉर्ड मिला था। उन्होंने पिछले साल इंचियोन एशियाई खेलों में साकेत मिनेनी के साथ मिक्स्ड डबल्स का गोल्ड और प्रार्थना थोंबरे के साथ वुमन डबल्स का ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हैदराबाद की सानिया ने 2014 में यूएस ओपन में ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता था
