प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 की नई टीम हरियामा स्टीलर्स ने अपने घरेलू चरण में शनिवार को अपनी पहली जीत दर्ज की। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोटर्स में खेले गए करीबी मुकाबले में उसने बेंगलुरू बुल्स को 38-31 से मात दी। हरियाणा का यह घर में दूसरा मुकाबला था। शुक्रवार को उसने अपने घर में पहला मैच पटना पाइरेटस के साथ 41-41 से टाई खेला था।

हरियाणा की जीत के हीरो प्रशांत कुमार राय रहे जिन्होंने 17 रेड डाली और 16 में सफलता हासिल की। बेंगलुरू के लिए अजय कुमार ने 15 रेड में से 13 में सफलता हासिल की। बेंगलुरू के कप्तान रोहित सिर्फ पांच अंक ही ले पाए।

मेजबान टीम ने रोहित को अधीकतर समय मैट से बाहर रखने में सफलता हासिल की और इसी कारण बेंगलुरू बैकफुट पर रही। पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबर का खेल दिखाया। शुरुआत से दोनों टीमों के बीच अंकों की लुकाछुपी चालू थी। कभी एक टीम आगे होती तो कभी दूसरी टीम और इसी तरह पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 14-14 से बराबर रहा।

दूसरे हाफ में आते ही हरियाणा ने बेंगलुरू पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और 21-17 से आगे निकल गई। इस अंतर को उसने 25-21 और फिर 31-22 कर लिया। अंत में बेंगलुरू अंकों ने अंतर को कम करने की कोशिश में कुछ अंक जुटाए, लेकिन मेजबान टीम ने संभलते हुए उसे आगे नहीं निकलने दिया और अपने घर में पहली जीत दर्ज की।

यहां देखें Pro Kabaddi 2017, Haryana Steelers vs Bengaluru Bulls Match :

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”355″]

हरियाणा स्टीलर्स ने मैच को 38-31 से जीता।

-डू ऑर डाई रेड में दीपक दहिया ने प्रीतम छिल्लर को आउट किया। हरियाणा 38, बेंगलुरु 31

-अजय की सफल रेड। हरियाणा 37, बेंगलुरु 28

हरीश नाइक टैकल। बेंगलुरु (27) ऑलआउट। हरियाणा स्टीलर्स के पास 10 अंक की लीड।

-दीपक दहिया ने अजय को टच आउट किया। हरियाणा 33, बेंगलुरु 27

-अजय ने बोनस लिया। बुल्स 27, हरियाणा 32

-मैच खत्म होने में 5 मिनट बाकी। हरियाणा 31, बेंगलुरु 26

-बेंगलुरु बुल्स के सुनील ने सुपर टैकल किया। हरियाणा 31, बेंगलुरु 25

प्रशांत ने सुपर रेड में 4 अंक लिए। इसके साथ ही बेंगलुरु ऑलआउट। हरियाणा 31, बेंगलुरु 22

-दीपक दहिया ने रेड में 2 अंक लिए। हरियाणा 27, बेंगलुरु 21

-अंपायर्स ने टाइम आउट लिया।

-वजीर सेल्फ आउट। ये खिलाड़ी 31वें मिनट तक एक भी अंक नहीं जुटा सका है। हरियाणा 25, बेंगलुरु 21

-सुरेंद्र नाडा टैकल के चक्कर में आउट। हरियाणा 25, बेंगलुरु 20

-डू ऑर डाई रेड में प्रशांत राय फ्लॉप। हरियाणा 25, बेंगलुरु 19

-रोहित कुमार अब तक 11 रेड में 4 प्वाइंट जुटा चुके हैं।

-प्रशांत कुमार की सफल रेड। हरियाणा 24, बेंगलुरु 17

-हरियाणा ने रोहित को दबोचा। हरियाणा 22, बेंगलुरु 17

मैच के 25वें मिनट बेंगलुरु ऑलआउट। हरियाणा 21, बेंगलुरु 17

-हरियाणा स्टीलर्स ने 2 अंक की लीड बना ली है। बेंगलुरु 16

-दोनों ही टीमें अपने-अपने रिव्यू गंवा चुकी हैं। हरियाणा 16, बेंगलुरु 14

-रोहित रेड में आउट। हरियाणा 15, बेंगलुरु 14

-प्रदीप नरवाल इस सीजन 149 अंक ले चुके हैं।

-दूसरा हाफ शुरू।

पहले हाफ तक मुकाबला 14-14 की बराबरी पर।

-दीपक दहिया ने अपनी पहली ही रेड को सुपर रेड में तब्दील किया। हरियाणा 14, बेंगलुरु 12

-सुरजीत सिंह 7 रेड में खाता तक नहीं खोल सके हैं। हरियाणा 11, बेंगलुरु 12

-प्रशांत कुमार टैकल। हरियाणा 11, बेंगलुरु 11

-15वें मिनट में मुकाबला 10-10 की बराबरी पर।

-प्रशांत राय ने हरियाणा के लिए अभी तक 10 में से 9 अंक लिए हैं।

-प्रशांत कुमार की सुपर रेड। हरियाणा 8, बेंगलुरु 7

-अजय कुमार ने रेड में 2 अंक लिए। बेंगलुरु (7) लीड में।

-11वें मिनट में मुकाबला 5-5 की बराबरी पर।

-प्रशांत ने रनिंग हैंड टच से रोहित को आउट किया। बेंगलुरु 5, हरियाणा 4

-सुनील जयपाल की सफल रेड। बेंगलुरु 5, हरियाणा 5

-पहले 8 मिनट में बेंगलुरु 2 अंक की लीड में।

-डू ऑर डाई रेड में प्रशांत ने प्रीतम को टो टच किया। बेंगलुरु 3, हरियाणा 2

-रोहित कुमार की सफल रेड। बेंगलुरु के पास 2 अंक की लीड।

-अजय ने बोनस के जरिए बेंगलुरु का खाता खोला।

-प्रशांत कुमार ने हरियाणा को मैच का पहला अंक दिलाया।

बेंगलुरु बुल्स ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।

-इस कोर्ट पर अब से कुछ ही देर पहले मुंबा ने 10 अंक से जीत दर्ज की है।

-हरियाणा के लिए मोहित छिल्लर शानदार फॉर्म में हैं।

-हरियाणा – T, W, W, L, W, W,W, T, W, T, L

-बेंगलुरु बुल्स – L, L, L, L, L, W, T, L, L, W, W

बेंगलुरु बुल्स :

रेडर – अजय कुमार, गुरविंदर सिंह, हरीक नाइक, रोहित, रोहित कुमार, सिनोथरन कनेशाराजाह, सुमित सिंह

डिफेंडर – कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, प्रदीप नरवाल, रविंदर पहल, सचिन कुमार

ऑलराउंडर – अमित, अंकित सांगवान, संजय श्रीनाथ, आशीष कुमार

यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Patna Pirates vs U Mumba Match :

हरियाणा स्टीलर्स :

रेडर – खोम्सन थोंग्खाम, दीपक कुमार, सुरजीत सिंह, प्रशांत के राय, दीपक दहिया, वजीर सिंह, विकास खंदोला, आशीष छोकर

डिफेंडर – मोहित छिल्लर, नीरज कुमार, विकास, सुरेंदर नाडा, महेंद्र सिंह ढाका, जीवा गोपाल, राकेश एस कुमार

ऑलराउंडर – डेविड मोसंबयी, मयूर शिवतारकर, दीपक राठी, प्रमोद नरवाल।