T20 World Cup Warm-Up Match New Schedule: भारत के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के वॉर्म-अप मैच शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पुराने शेड्यूल के मुताबिक, विराट कोहली की टीम 18 अक्टूबर को इंग्लैंड से भिड़ने वाली थी। उसके बाद उसे 20 अक्टूबर की दोपहर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना था।
अब नए शेड्यूल के मुताबिक, टीम इंडिया अब 18 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में उतरेगी। भारतीय क्रिकेट टीम का दूसरा अभ्यास मैच 20 अक्टूबर को दुबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा।
यह मुकाबला दुबई में आईसीसी अकेडमी ग्राउंड नंबर दो में शाम 7:30 बजे से ही खेला जाना है। भारत के वॉर्म-अप मैचों को लेकर जो एक और बदलाव किया गया है, वह है दोनों मुकाबलों का स्थान।
पिछले कार्यक्रम के अनुसार, दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भारत के दोनों अभ्यास मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार था। हालांकि, मैच अब दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर होंगे।
इस बीच, इंग्लैंड क्रिकेट टीम अब अपना पहला अभ्यास मैच पाकिस्तान के खिलाफ 18 अक्टूबर को अबुधाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम नर्सरी 1 में खेलेगी। उनका दूसरा अभ्यास मैच 20 अक्टूबर को अबुधाबी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 वॉर्म-अप मैचों का अपडेट शेड्यूल यहां देखें:
दिनांक | मैच डिटेल्स | समय (भारतीय समयानुसार) | मैदान |
12 अक्टूबर | आयरलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी | दोपहर 3:30 बजे से | शेख जायद स्टेडियम नर्सरी 1 अबुधाबी |
12 अक्टूबर | स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड | शाम 7:30 बजे से | आईसीसी अकादमी ग्राउंड नंबर 2, दुबई |
12 अक्टूबर | नामीबिया बनाम ओमान | शाम 7:30 बजे से | आईसीसी अकादमी ग्राउंड, दुबई |
12 अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | शाम 7:30 बजे से | शेख जायद स्टेडियम नर्सरी 2 अबुधाबी |
14 अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम आयरलैंड | दोपहर 11:30 बजे से | शेख जायद स्टेडियम नर्सरी 1 अबुधाबी |
14 अक्टूबर | नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड | दोपहर 3:30 बजे से | आईसीसी अकादमी ग्राउंड नंबर 2, दुबई |
14 अक्टूबर | पापुआ न्यू गिनी बनाम श्रीलंका | दोपहर 3:30 बजे से | शेख जायद स्टेडियम नर्सरी 2 अबुधाबी |
14 अक्टूबर | नीदरलैंड बनाम ओमान | शाम 7:30 बजे से | आईसीसी अकादमी ग्राउंड, दुबई |
18 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज | दोपहर 3:30 बजे से | शेख जायद स्टेडियम नर्सरी 2 अबुधाबी |
18 अक्टूबर | अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | दोपहर 3:30 बजे से | आईसीसी अकादमी ग्राउंड नंबर 2, दुबई |
18 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत | शाम 7:30 बजे से | आईसीसी अकादमी ग्राउंड, दुबई |
18 अक्टूबर | पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड | शाम 7:30 बजे से | शेख जायद स्टेडियम नर्सरी 1 अबुधाबी |
20 अक्टूबर | अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया | दोपहर 3:30 बजे से | आईसीसी अकादमी ग्राउंड, दुबई |
20 अक्टूबर | पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज | दोपहर 3:30 बजे से | शेख जायद स्टेडियम नर्सरी 1 अबुधाबी |
20 अक्टूबर | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | शाम 7:30 बजे से | आईसीसी अकादमी ग्राउंड नंबर 2, दुबई |
20 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | शाम 7:30 बजे से | शेख जायद स्टेडियम नर्सरी 2 अबुधाबी |