ICC Men’s T20 World Cup, Sri Lanka Vs Australia: टी20 विश्व कप 2022 के 19वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की इस टूर्नामेंट में यह पहली जीत है। उसकी इस जीत में मार्कस स्टोइनिस की अहम भूमिका रही। मार्कस स्टोइनिस ने 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 18 गेंद में नाबाद 59 रन बनाए। उन्होंने 17 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह टी20 विश्व कप में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

मार्कस स्टोइनिस टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने डेविड वार्नर का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वह टी20 विश्व कप में गेंदों का सामना करके सबसे तेज 50 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए। साउथ अफ्रीका के स्टीफन मायबर्ग ने भी 2014 में आयरलैंड के खिलाफ सिलहट में 17 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

मार्कस स्टोइनिस के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने भी तूफानी पारी खेली। उन्होंने 12 गेंद में 23 रन बनाए। डेविड वार्नर 10 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान एरोन फिंच 42 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मिशेल मार्श ने 17 गेंद में 17 रन बनाए। श्रीलंका की ओर वानिंदु हसरंगा सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 53 रन लुटाए। टी20 इंटरनेशनल में उनका यह सबसे महंगा स्पेल है।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एडम जम्पा की जगह एश्टन एगर को जगह मिली। जम्पा को कोरोना हो गया है। श्रीलंका ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव (पथुम निसांका की वापसी) किया।

श्रीलंका की ओर से चरित असालंका ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 गेंद में नाबाद 38 रन की पारी खेली। धनंजय डिसिल्वा 23 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। ओपनर पथुम निसांका 45 गेंद में 40 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। इन तीनों के अलावा श्रीलंका का सिर्फ चामिका करुणारत्ने (14 रन, 7 गेंद, 2 चौके) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एश्टन एगर और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिया।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये है ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डिसिल्वा, चरित असालंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

Australia 
158/3 (16.3)

vs

Sri Lanka  
157/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 7 )
Australia beat Sri Lanka by 7 wickets