T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जिलॉन्ग के साइमंड्स स्टेडियम में रविवार को एसोसिएट टीम नामीबिया ने एशिया कप 2022 की चैंपियन श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम 19 ओवर में 108 रन पर सिमट गई।

जान फ्रिलिंक ने 28 गेंदों पर 44 रन बनाए

नामीबिया की ओर से जान फ्रिलिंक ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं जेजे स्मित ने 16 गेंदों पर 31 रन बनाए। इसके अलावा स्टीफन बियर्ड 26, गेरहार्ड इरास्मस और लोफ्टी-ईटन ने 20-20 रन बनाए। प्रमोद मधुशन ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा महेश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, चमारा करुणारत्ने और वनिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिए।

दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान को धूल चटाने वाली श्रीलंकाई टीम नामीबिया के खिलाफ संघर्ष करते दिखाई दी। टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 29 और भनुका राजपक्षे ने 20 रन बनाए। इसके अलावा धनंजय डिसिल्वा 12 और महेश तीक्षणा नाबाद 11 रन को छोड़कर कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

डेविड विसे और बर्नार्ड शोल्ट्ज ने की घातक गेंदबाजी

ओपनर पथुन निशंका 9 और कुशल मेंडिस 6 रन बनाकर आउट हुए। दनुष्का गुणथिलक और प्रमोद मधुशन डक पर आउट हुए। वनिंदु हसरंगा 4, चमिका करुणारत्ने 5 और दुष्मंथा चमीरा ने 8 रन बनाए। नामीबिया के लिए डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और जान फ्रिलिंक ने 2-2 विकेट लिए। वहीं जेजे स्मित ने 1 विकेट लिया। विसे ने केवल 16 और शोल्ट्ज ने केवल 18 रन दिए।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

Sri Lanka 
108 (19.0)

vs

Namibia  
163/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 1 )
Namibia beat Sri Lanka by 55 runs

टी20 में फुल मेंबर टीम के खिलाफ एसोसिएट टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत

टी20 में फुल मेंबर टीम के खिलाफ एसोसिएट टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत थी। सबसे बड़ी और दूसरी बड़ी जीत अफगानिस्तान के नाम है। टीम ने 2016 में दोनों ही मैचों में जिम्बाब्वे को हराया था। इसके बाद नामीबिया का नाम है, जिसने श्रीलंका को हराया। चौथे नंबर पर यूएई है। टीम ने 2021 में आयरलैंड के हराया था।